फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस का हाथ छोड़ अब तृणमूल के साथ ललितेश

विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्वांचल में ब्राह्मण चेहरा बने ललितेश पति त्रिपाठी ने कांग्रेस का हाथ छोड़कर तृणमूल का दामन थाम लिया है। कांग्रेस में चार पीढ़ियों से जुड़े रहे त्रिपाठी परिवार के तृणमूल कांग्रेस में जाने के बाद प्रदेश और पूर्वांचल की राजनीति में नए परिणाम देखने को मिलेंगे। सोमवार को पूर्व एमएलसी राजेशपति त्रिपाठी और पूर्व विधायक ललितेश पति त्रिपाठी ने सिलीगुड़ी में आयोजित समारोह में तृणमूल की सदस्यता ली। दोनों पिता-पुत्र को तृणमूल कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सदस्यता दिलाई। ललितेश पति त्रिपाठी ने बताया कि संघर्षशील नेता के नेतृत्व में राजनीति के नए अध्याय को शुरू करने का अवसर मिला है। यह संघर्ष की नई राह है और हमने आज इसकी शुरुआत की है। बता दें कि कांग्रेस से इस्तीफा देने के बाद ललितेशपति त्रिपाठी को लेकर चर्चाएं तेज हो गई थीं कि वह आखिर किसके साथ जाएंगे। तृणमूल कांग्रेस ने जिस तरह से बंगाल चुनाव में भाजपा को शिकस्त दी थी उससे देश भर में एक नया संदेश गया। ऐसे में संभावनाएं जताई जा रही हैं कि यूपी में तृणमूल कांग्रेस ललितेश पति त्रिपाठी की अगुवाई में विधानसभा चुनाव में उतर सकती है। वहीं, राज्यसभा की राह भी औरंगाबाद हाउस के लिए खुल सकती है। हालांकि, ललितेशपति ने चुनाव लड़ने के सवाल पर कहा कि फिलहाल इस पर कोई निर्णय नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें