जाल्हूपुर टूड़ी नगर की प्राचीन रामलीला का शुभारंभ शनिवार को धार्मिक अनुष्ठानों के बीच हुआ। संत रामरमी सरकार आश्रम परिसर में पीठाधीश्वर आनंद सरकार की अध्यक्षता में वेदमंत्रों के उच्चारण के साथ पात्रों का मुकुट पूजन किया गया और रावण जन्म का प्रसंग मंचित हुआ। मंचन में रावण जन्म की झांकी ने लीला प्रेमियों को भावविभोर कर दिया। इसके बाद राक्षसी आतंक की शुरुआत का मंचन किया गया। देवताओं द्वारा भगवान विष्णु से अवतार लेने की प्रार्थना के बाद कच्चा बाबा मंदिर परिसर के पास तालाब में क्षीरसागर की झांकी सजाई गई। भगवान विष्णु ने राम के रूप में अवतार लेने का वादा किया। इस अवसर पर रामायणी दल के आचार्य सिंकू गुरु, गणेश दत्त पाठक, ब्रह्मदेव पांडेय, देवमणि तिवारी, विनोद सिंह गुड्डू, सुमित पांडेय, पंकज सिंह, टुनटुन सिंह आदि मौजूद रहे।