फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदमाशों के निशाने पर फिर आया एक व्यापारी, शातिर तरीके से उड़ाए ढाई लाख

Wed, 03 Jul 2019 01:56 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
पीड़ित व्यापारी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

वाराणसी में लाखों की लूट होने का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है। हाल में वाराणसी के एक इलाके में व्यापारी के लाखों रुपये बदमाशों ने बड़ी शातिराना तरीके से उड़ा लिए और फरार हो गए।

विज्ञापन


कोतवाली थाना अंतर्गत विश्वेश्वरगंज में बुधवार की सुबह तलाशी के नाम पर बाइक सवार दो उचक्कों ने गाजीपुर के खानपुर थाना के सिधौना निवासी व्यापारी चंदन मोदनवाल के ढाई लाख रुपये उड़ा दिए। प्रकरण की शिकायत लेकर चंदन कोतवाली थाने पहुंचे हैं।

चंदन ने पुलिस को बताया कि वह गाजीपुर से बस से चौकाघाट आए और फिर ऑटो से मैदागिन में उतरने के बाद पैदल ही खरीदारी करने विशेश्वरगंज जा रहे थे। विशेश्वरगंज में एक चबूतरे पर बैठ कर वह आराम कर रहे थे।
विज्ञापन


 

विज्ञापन

इसी दौरान बाइक सवार दो युवक आए और उन्होंने चबूतरे पर बैठने का कारण पूछते हुए कहा कि बैग की तलाशी कराओ। बैग की तलाशी के बहाने उचक्कों ने ढाई लाख रुपये पार कर दिए। चंदन की सूचना पर कोतवाली पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल कर उचक्कों को चिह्नित करने के प्रयास में लगी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें