फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: सरिया खरीदने के नाम पर कारोबारी से 8.34 लाख की ऑनलाइन ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहनिया। अवलेशपुर निवासी कारोबारी आराध्य कृष्ण सिंह से सरिया खरीदने के नाम 8.34 लाख की ऑनलाइन ठगी हुई। जालसाजों ने खुद को स्टील कंपनी का अधिकारी बताकर पहले बाजार मूल्य से 25 प्रतिशत कम कीमत पर सरिया उपलब्ध कराने का भरोसा दिया। इसके बाद आरटीजीएस से कारोबारी से कुल 8.34 लाख रुपये अपने खाते में ट्रांसफर करा लिए। रुपये भेजने के बाद आरोपियों ने मोबाइल बंद कर लिया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अवलेशपुर निवासी आराध्य कृष्ण सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनकी पत्नी रश्मि सिंह के नाम से यूआरएस एवरग्रीन कंस्ट्रक्शन कंपनी संचालित होती है। वह कंपनी के कार्यों का संचालन और देखरेख करते हैं। 22 जुलाई को निर्माणाधीन साइट पर सरिया की जरूरत होने पर उन्होंने गूगल के माध्यम से श्याम स्टील मैन्यूफैक्चर लिमिटेड के नंबर पर संपर्क किया। फोन उठाने वाले व्यक्ति ने खुद को कंपनी का अधिकारी बताते हुए सरिया उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया। बाजार से 25 प्रतिशत कम कीमत होने के कारण उन्होंने सरिया खरीदने का निर्णय लिया। कई बार फोन पर बातचीत हुई और कथित कंपनी की ओर से लेटरहेड पर कोटेशन भी भेजा गया। भरोसा हो गया कि वह वास्तविक कंपनी से संपर्क में हैं। आरोपियों ने सरिया उपलब्ध कराने के नाम पर 7,26,474.58 रुपये की मांग की। आराध्य कृष्ण सिंह ने रकम भेज दी। 28 जुलाई की सुबह तक सरिया की डिलीवरी कराने का आश्वासन दिया था, लेकिन माल मिला नहीं। थाना प्रभारी राजू सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें