फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: सालाना 25.37 लाख के वेतन की हेराफेरी के आरोप, कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
कबीर चौरा अस्पताल में धरना देते सफाई कर्मी
विज्ञापन
कबीरचौरा अस्पताल में आउटसोर्सिंग सफाईकर्मियों ने दी हड़ताल की चेतावनी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
वाराणसी। कबीरचौरा के शिवप्रसाद गुप्त मंडलीय अस्पताल में आउटसोर्सिंग पर तैनात सफाई कर्मचारियों ने अस्पताल प्रशासन और एसएमसी इंटीग्रेटेड फैकल्टी लिमिटेड कंपनी पर गंभीर वित्तीय अनियमितताओं और शोषण के आरोप लगाए हैं। कर्मचारियों का आरोप है कि कंपनी की मिलीभगत से अस्पताल अधिकारियों की ओर से सफाई कर्मियों के वेतन में भारी कटौती की जा रही है। तय मानकों के विपरीत कर्मचारियों को हर महीने महज 7833 रुपये दिए जा रहे हैं, जबकि कोई भी पे-स्लिप उपलब्ध नहीं कराई जाती है।
विज्ञापन

कर्मचारियों का कहना है कि कंपनी के कागजों में 67 कर्मचारियों की नियुक्ति दर्ज है, जबकि अस्पताल में वास्तव में 40 कर्मचारी ही हैं। आरोप है कि बाकी 27 फर्जी कर्मचारियों के नाम पर हर महीने 2,11,491 रुपये और सालाना 25,37,892 रुपये के कमीशन/वेतन की हेराफेरी की जा रही है। कर्मचारियों ने कहा कि जान जोखिम में डालकर काम करने के बावजूद न तो उनका बीमा कराया गया है, न ही आयुष्मान/एसआई कार्ड दिया गया है और न ही कभी बोनस का भुगतान हुआ है। अस्पताल में कार्यरत सफाईकर्मियों हीरामनी, रामकुमार, परमीला, धर्मशीला, तारा, कंचन, रेखा, सुमन आदि ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री, जिलाधिकारी और अस्पताल प्रबंधन से जांच की मांग की है। कर्मचारियों का कहना है कि उनकी मुख्य मांगों में वेतन वृद्धि, ईएसआई व बीमा सुविधा, पे-स्लिप और नियमित बोनस शामिल हैं। जल्द मामले का निस्तारण नहीं किया गया तो कर्मचारी कार्य बहिष्कार व आंशिक हड़ताल पर जाने के लिए बाध्य होंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें