फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi: लघु उद्योग भारती ने 500 करोड़ रुपये निवेश का दिया प्रस्ताव, फरवरी में होना है ग्लोबल इनवेस्टर समिट

Fri, 23 Dec 2022 11:45 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

लघु उद्योग भारती काशी प्रांत संगठन ने ग्लोबल इन्वेस्टर समिट के लिए शुक्रवार को जिला उद्योग कार्यालय में 500 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव पर हस्ताक्षर किया।
विज्ञापन
लघु उद्योग भारती ने 500 करोड़ रुपये निवेश का दिया प्रस्ताव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लघु उद्योग भारती काशी प्रांत संगठन ने ग्लोबल इन्वेस्टर समिट के लिए शुक्रवार को जिला उद्योग कार्यालय में 500 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव पर हस्ताक्षर किया। इस पहल की उपायुक्त उद्योग मोहन शर्मा ने सराहना की है। संगठन के अध्यक्ष राजेश सिंह का कहना है कि फरवरी तक एक हजार करोड़ रुपये निवेश का प्रस्ताव दिया जाएगा। 

विज्ञापन


उत्तर प्रदेश में ग्लोबल इनवेस्टर समिट का आयोजन फरवरी 2023 में होगा। इसकी तैयारियां तेजी से चल रही हैं। अब लघु उद्योग भारती भी निवेश बढ़ाने के लिए आगे आया है। अध्यक्ष ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश की अर्थव्यवस्था को एक ट्रिलियन डॉलर पहुंचाने का लक्ष्य रखा है।

संगठन इस लक्ष्य को पूरा करने में मदद कर रहा है। पूर्वांचल में ज्यादा निवेश और युवाओं को रोजगार दिलाने का लक्ष्य है। उपाध्यक्ष ज्योति शंकर ने कहा कि वर्षों से निरस्त औद्योगिक भूमि को अगर फिर से आवंटित कर दिया जाए तो उद्यमी 100 करोड़ से अधिक निवेश करेंगे।

विज्ञापन

उपायुक्त उद्योग ने बताया कि इस निवेश को मिलाकर ग्लोबल इन्वेस्टर समिट में निवेश के लिए विभाग को अब तक दो हजार करोड़ के प्रस्ताव मिल चुके हैं। लक्ष्य तक पहुंचने के लिए सभी छोटे बड़ेे उद्यमियों से प्रस्ताव मांगे गए हैं। समिट को दृष्टिगत एमएसएमई पॉलिसी में पहली बार कैपिटल सब्सिडी व व्यापार के लिए लिए गए ऋण के ब्याज में 50 प्रतिशत की छूट दी जा रही है। रस्तोगी आदि सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन

वाराणसी में जिस गति से निवेश के प्रस्ताव मिल रहे हैं, उससे यह उम्मीद लगाई जा रही है कि निर्धारित समय से पूर्व लक्ष्य पूरा हो जाएगा। इस मौके पर सर्वेश श्रीवास्तव, दिनेश गुप्ता, नयन गुप्ता, राजकुमार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें