बनारस में एक महिला सिपाही ने कुछ ऐसा काम किया है। जिसकी हर तरफ चर्चा हो रही है। जहां एक तरफ लोगों के पास किसी की मदद करने का समय नहीं है। वहां एक महिला सिपाही ने अपनी जिम्मेदारी को समझते हुए ऐसा काम किया। जो मानवता के लिए मिशाल है।
शनिवार को कैंट स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर पांच पर रांची इंटरसिटी आकर रुकी। ट्रेन से उतरते समय एक बुर्जुग महिला यात्री की अचानक तबीयत बिगड़ गई। ड्यूटी पर तैनात महिला सिपाही से वृद्ध महिला का तड़पना ना देखा गया और उसने तुरंत एंबुलेंस सेवा व डॉक्टरों को फोन किया।
फिर भी बात नहीं बनी तो वह आरएमएस की ट्रॉली पर वृद्ध महिला को लादकर स्वयं ट्राली खींचने लगी। जब यात्रियों ने यह नजारा देखा तो वह भी मदद को आगे आए। उसे रेलवे परिसर से बाहर लाया गया जहां से बीएचयू अस्पताल भेजा गया।
वाराणसी कैंट रेलवे स्टेशन को एक तरफ वर्ल्ड क्लास स्टेशन बनाए जाने के लिए करोड़ों रुपये खर्च किए जा रहे हैं वहीं स्टेशन पर स्ट्रेचर तक की सुविधा नहीं है।