फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला ने ससुर पर लगाया छेड़छाड़ का आरोप, पति करता है विदेश में नौकरी

Thu, 25 Oct 2018 04:47 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊ
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन
यूपी के मऊ में एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। एक महिला ने अपने ही ससुर पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। महिला का कहना है कि ससुर ने उसे घर में अकेला पाकर छोड़छाड़ की। जब उसने विरोध किया तो मारपीट की। पुलिस ने आरोपी ससुर को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन


महिला का पति विदेश में रहकर नौकरी करता है। घटनी मुहम्म्दाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की है। मंगलवार को महिला ने कोतवाली में अपने ससुर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए प्रार्थना पत्र दी। इसमें उसने ससुर पर छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।

पुलिस को सौंपे गए तहरीर में महिला ने बताया कि उसका पति विदेश में रहकर नौकरी करता है। मंगलवार की दोपहर घर में वह अकेली थी। इसका फायदा उठाकर उसके ससुर ने उसके साथ छेड़छाड़ की। जब उसने विरोध किया तो उसके साथ मारपीट करने लगे। महिला की शिकायत पर पुलिस आरोपी ससुर को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें