फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi: ट्रेन से कटकर मजदूर की मौत, शराब के नशे में रेलवे ट्रैक पार करते समय हादसा

Sun, 10 Sep 2023 04:45 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

वाराणसी के कादीपुर रेलवे स्टेशन के समीप ट्रेन से कटकर 40 वर्षीय मजदूर की मौत हो गई। ग्रामीणों के मुताबिक वो शराब के नशे में था। जिसके चलते वह ट्रैक पर आती हुई ट्रेन से टकरा गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
कादीपुर रेलवे स्टेशन के समीप की घटना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी के कादीपुर रेलवे स्टेशन के समीप ट्रेन से कटकर 40 वर्षीय मजदूर की मौत हो गई। ग्रामीणों के मुताबिक वो शराब के नशे में था। जिसके चलते वह ट्रैक पर आती हुई ट्रेन से टकरा गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। विरनाथीपुर निवासी विजय गौड़ (40) पुत्र रामबली गौड़ रविवार दोपहर परानापुर की एक बस्ती से कच्ची शराब पीकर निकला।

विज्ञापन


कादीपुर रेलवे स्टेशन के समीप रेलवे ट्रैक पार करने के दौरान मालगाड़ी की चपेट में आ गया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची रेलवे पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। विजय की पत्नी उससे परेशान होकर मायके में रहती है। एक पुत्र और एक पुत्री है। घटनास्थल के पास ही बीते हफ्ते इसी तरह की एक घटना हुई थी। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें