कल बदले रूट से चलेगी कुंभ एक्सप्रेस
लखनऊ। उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल ने सुल्तानपुर-जफराबाद रेलखंड पर सुल्तानपुर से पखरौली स्टेशन के बीच पुल पर आरसीसी बॉक्स फिट करने के लिए ट्रैफिक ब्लॉक लिया है। इसके चलते देहरादून से हावड़ा जाने वाली ट्रेन 12370 कुंभ एक्सप्रेस 29 अप्रैल को लखनऊ, सुल्तानपुर, वाराणसी की जगह बदले रूट सुल्तानपुर-प्रतापगढ़-जंघई-वाराणसी रूट से चलेगी। ब्यूरो