फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चालू हुआ करसड़ा प्लांट

Sun, 31 Jul 2016 01:53 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला वाराणसी
विज्ञापन
karsana kuda plant in varanasi
विज्ञापन
 महीनों की लंबी मशक्कत के बाद करसड़ा स्थित कूड़ा प्लांट एनटीपीसी की देखरेख में आखिरकार शनिवार से चालू हो गया। पहले दिन ट्रायल के तौर पर करीब 24 टन कूड़े का निस्तारण हुआ। टेक्नीशियन न होने से मशीनों को चलाने में कई दिक्कतें सामने आईं। नगर आयुक्त श्रीहरि प्रताप शाही ने बताया कि टेक्नीशियन के लिए एनटीपीसी ने टेंडर किया है। फिलहाल ट्रायल के तौर पर प्लांट को चलाया जा रहा है जब तक टेक्नीशियन के लिए टेंडर फाइनल नहीं हो जाता तब तक एनटीपीसी इसके संचालन की जिम्मेदारी संभालेगी। 
विज्ञापन




पक्के महाल में कूड़ा उठान की जिम्मेदारी संभाल रही निजी कंपनी आईएलएफएस ने चार कांपैक्टर कूड़ा करसड़ा प्लांट पर भेजा था। सुबह जेसीबी से कूड़े को मशीन में डाला गया और प्लांट चालू कर दिया गया। टेक्नीशियन न होने से कई बार मशीन में कूड़ा फंस गया। इसके चलते खासी दिक्कतें हुईं और लगभग 24 टन कूड़ा निस्तारण में पांच घंटे लग गए। जबकि, प्लांट की क्षमता छह सौ मीट्रिक टन कूड़ा निस्तारण की है।


अपर नगर आयुक्त ने बताया कि  ट्रायल के दौरान प्लांट पर रोजाना लोड बढ़ाया जाएगा। टेक्नीशियन के लिए एनटीपीसी की ओर से आमंत्रित निविदा के तहत निजी कंपनी आईएलएफएस ने टेंडर डाला है। आईएलएफएस के अधिकारी भी प्लांट का जायजा लेने पहुंचे थे। इसके अलावा, एनटीपीसी और नगर निगम के अधिकारी, कर्मचारी मौजूद थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें