फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस डर से कृष्णा पटेल और उनकी बेटी ने एक ही सीट किया नामांकन

Fri, 17 Feb 2017 03:15 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
कृष्‍णा पटेल और उनकी बेटी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी में सातवें चरण के मतदान के लिए चल रहे नामांकन प्रक्रिया के अंतिम दिन अपना दल प्रमुख कृष्णा पटेल की बेटी पल्लवी पटेल ने रोहनिया सीट से निर्दल नामांकन किया। इसी सीट से बतौर अपना दल प्रत्याशी कृष्णा पटेल भी नामांकन कर चुकीं है।
अपना दल में सिंबल और पार्टी को लेकर चल रहे विवाद को देखते हुए पार्टी के रणनीतिकारों ने एक ऐसा तरीका अपनाया है। मां कृष्णा पटेल का पर्चा खारिज होने के डर से बेटी पल्लवी पटेल ने भी रोहनिया से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में गुरुवार को नामांकन कर दिया है।
दरअसल,अपना दल में सिंबल और पार्टी को लेकर चल रहे विवाद को देखते हुए पार्टी के रणनीतिकारों ने ऐसा करवाया है ताकि यदि अपना दल की राष्ट्रीय अध्यक्ष कृष्णा पटेल का पर्चा खारिज हो तब भी उनके पार्टी का प्रत्याशी चुनावी मैदान में मौजूद रहे।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

पार्टी के स्वामित्व को लेकर मां-बेटी में विवाद

- फोटो : अमर उजाला
पार्टी सूत्रों की मानें तो अपना दल के स्वामित्व को लेकर केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल और उनकी मां कृष्णा पटेल के बीच विवाद चल रहा है। इसे लेकर दोनों में काफी मनमुटाव है। इस बीच अनुप्रिया ने अपना दल सोनेलाल पार्टी अलग बना ली है। साथ ही अपना दल के इस्तेमाल करने पर भी तरह तरह की सवाल खड़े किए जा रहे हैं। इसे लेकर किसी प्रकार की कानूनी अड़चन को लेकर पार्टी पसोपेश में है। पार्टी को डर है कि चुनाव में कोई व्यवधान न पैदा हो जाए। पार्टी के रणनीतिकारों का मानना है कि यदि ऐसा हुआ तब भी अपना दल का एक प्रत्याशी रोहनिया के चुनावी मैदान में होगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें