वाराणसी के चौबेपुर में कोटेदार ने रविवार को बांह पर काली पट्टी बांधकर विरोध दिवस मनाया। इस दौरान दुकानों पर मांग महोत्सव का बैनर लगा कर कमीशन बढ़ाने बकाया भाड़ा व मुफ्त में बांटे गए राशन की धनराशि आदि की मांग की।
ऑल इंडिया फेयर प्राइज शाप डीलर्स फेडरेशन उत्तर प्रदेश के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष गिरीश तिवारी ने बताया कि प्रदेश सरकार कोटेदारों से पैसा जमा कराकर तीन माह से मुफ्त राशन वितरण करा रही है।
2001 से 2015 तक भाड़ा का बकाया नहीं दिया गया है। पांच अगस्त को कोटेदारों से खर्च कराकर अन्न महोत्सव मनाया गया। उसका भुगतान भी नहीं किया गया। इ-पास मशीन से वितरण कराने के बावजूद बिक्री रजिस्टर, स्टॉक रजिस्टर मांग कर परेशान किया जा रहा। कहा कि अगर इस पर भी सरकार कोटेदारों की मांग अनसुनी की तो अगले माह वितरण ठप करने पर विचार किया जाएगा।