फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोटेदारों पर शिकंजा

Sat, 17 Sep 2016 02:45 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
विज्ञापन
कोटेदारों की मनमानी की शिकायत पर जिला प्रशासन ने गंभीर रुख अपनाया है। शुक्रवार को एसडीएम सदर आर्यका अखौरी ने चौबेपुर क्षेत्र के धौरहरा और पलकहा    गांव में राशन की दूकानों का औचक निरीक्षण किया। अभिलेख सही न मिलने पर उन्होंने एक दूकान का लाइसेंस निलंबित कर दिया। वहीं, छह दूकानें बंद मिलीं, जिनके कोटेदारों और पर्यवेक्षकों  को नोटिस जारी किया है। इस कार्रवाई से कोटेदारों में हड़कंप मचा हुआ है।
विज्ञापन



क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी लछमन राम के साथ एसडीएम सरकारी राशन की दूकानों की जांच करने धौरहरा पहुंची। यहां एक दूकान पर राशन वितरण हो रहा था। दूकानदार अखिलेश सिंह से अभिलेख मांगा। जांच करने पर पता चला कि अभिलेख में गड़बड़ियां हैं। मौके पर ही उन्होंने दूकान का लाइसेंस निलंबित कर दिया। साथ ही यहां पर्यवेक्षक के गैरहाजिर रहने पर नोटिस जारी करने को कहा। इसी गांव में राशन वितरण दिवस होने के बावजूद छह दूकानें बंद थीं।


उन्होंने सभी कोटेदारों को नोटिस जारी कर एक हफ्ते में जवाब तलब किया है। इसके बाद एसडीएम ने लोहिया गांव पलकहा पहुंचकर जांच की। यहां से उन्होंने मुनारी स्थित चोलापुर मिट्टी तेल की गोदाम का रुख किया। यहां स्टाक और अभिलेख सही पाए गए। गौरतलब हो कि खाद्य सुरक्षा में बरती जा रहीं लापरवाहियों को अमर उलाला ने लगातार उजागर किया, जिसके बाद जिला प्रशासन सक्रिय हुआ और मनमानी करने वालों पर शिकंजा कसने लगा। इसी क्रम में मनमानी करने वाले कोटेदारों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन



आपूर्ति विभाग के कलेक्ट्रेट प्रखंड में शुक्रवार को हुई बैठक में जिलापूर्ति अधिकारी अशोक यादव ने सभी पोस्ट वार्डेन से एक सप्ताह के भीतर सूची का सत्यापन करने का निर्देश दिया है। क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी रिपुसूदन आर्य ने बताया कि राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत निर्देश दिया गया है कि अपात्रों का नाम काटें और पात्रों का नाम जोड़ें। साथ ही 160 में से 107 कोटे की दूकानों का सत्यापन कार्य भी पूरा हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें