वाराणसी। केंद्रीय विश्वविद्यालयों मे शैक्षणिक, गैर शैक्षणिक पदों पर चल नियुक्तियों को लेकर उठ रहे सवालों के बीच शिक्षा मंत्रालय ने 25 अगस्त को एक आदेश जारी कर यह साफ कर दिया है कि कोरोना से जंग में मानव संसाधन बढ़ाने पर कोई रोक नही रहेगी।
लॉकडाउन के समय में केवल कोविड 19 की व्यवस्था से जुड़ी नियुक्तियो में ऑनलाइन इंटरव्यू किए जा सकते हैं। इसके अलावा अन्य शैक्षणिक गैर शैक्षणिक पदों पर होने वाले नियुक्तियों को फिलहाल लाक डाउन की अवधि तक रोक लगा दी गई है।
बीएचयू के अगर बात करें तो यहां भी आईएम एस निदेशक पद के साथ ही कार्डियोलॉजी, मेडिसिन,बाल रोग विभिन्न विभागों में नियुक्तियो के लिए इंटरव्यू हो चुके हैं। बताया जा रहा है कि जल्द ही नियुक्तियों को लेकर फैसला भी हो सकता है। इस बीच शिक्षा मंत्रालय में डिप्टी सेक्त्रस्ेटरी रविशंकर की ओर से 25 अगस्त को सभी केंद्रीय विश्वविद्यालय के कुलपतियों को जारी पत्र में कहा गया है कि शैक्षणिक व गैर शैक्षणिक पदों पर के खाली पदों पर होने वाली नियुक्तियों को लॉक डाउन समाप्त होने की अवधि तक रोका जाय। जबकि कोविड 19 की व्यवस्था से जुड़े डॉक्टर,नर्स,स्टाफ,लैब सहित अन्य पदों पर ऑनलाइन इंटरव्यू हो सकते हैं। शिक्षा मंत्रालय की ओर से पत्र जारी होने के बाद अब विश्वविद्यालयों में होने वाली नियुक्तियों को लेकर चल रही अफवाहों पर विराम लग गया है।