वाराणसी। लॉकडाउन की वजह से बंद चल रही बीएचयू अस्पताल में कैंसर मरीजों की सर्जरी मंगलवार से शुरू हो गई। सर्जिकल ऑन्कोलॉजी विभाग की टीम ने बच्चेदानी के दो और एक स्तन कैंसर के मरीज की सर्जरी की।
विभागाध्यक्ष डॉ. मनोज पांडेय की देखरेख में डॉ. नेविल, एनेस्थीसिया के डॉ. आरबी सिंह की टीम ने मरीजों की पहले कोरोना की जांच की, फिर इसके बाद सर्जरी की प्रकिया शुरू हुई। इसके पहले कोविड 19 गाइडलाइन के मुताबिक आपरेशन थिएटर को सैनिटाइज भी कराया गया। पीपीई किट पहनकर टीम के सदस्यों ने सर्जरी की। डॉ. मनोज ने बताया कि सर्जिकल ऑन्कोलॉजी शुरू होने से कैंसर रोगियों को बड़ी राहत मिलेगी।