फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: कोलकाता मामला... आज हड़ताल पर रहेंगे बीएचयू के रेजिडेंट

विज्ञापन
विज्ञापन
पश्चिम बंगाल में महिला डॉक्टर से दरिंदगी के विरोध में निकाला कैंडल मार्च
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
वाराणसी। कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज में महिला डॉक्टर के साथ दरिंदगी और हत्या को लेकर आईएमएस बीएचयू के रेजिडेंट नाराज हैं। सोमवार को रेजिडेंट ने घटना के विरोध में आईएमएस गेट से सिंह द्वार तक कैंडल मार्च निकाला और मंगलवार को हड़ताल पर रहने का निर्णय लिया। बीएचयू अस्पताल और ट्रॉमा सेंटर में तैनात रेजिडेंट ओपीडी में मरीजों को नहीं देखेंगे। हालांकि रेजिडेंट इमरजेंसी और ऑपरेशन थियेटर में अपनी सेवाएं जारी रखेंगे।
आईएमएस बीएचयू गेट से करीब छह बजे के बाद बड़ी संख्या में रेजिडेंट ने हाथ में काली पट्टी बांधकर महिला डॉक्टर को न्याय दिलाने की मांग लिखी तख्ती लेकर कैंडल मार्च निकाला। यहां से महिला महाविद्यालय गेट होते हुए सिंहद्वार पहुंचे। यहां कैंडल जलाकर महिला डॉक्टर को श्रद्धांजलि दी। फिर सिंहद्वार से वापस आईएमएस बीएचयू पहुंचे। यहां रेजिडेंट डॉ. गौरव ने बताया कि फेडरेशन आफ रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिशन नई दिल्ली के आह्वान पर मंगलवार को हड़ताल पर रहने का फैसला लिया गया है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जब तक न्याय नहीं मिलता है। तब तक ओपीडी, वार्ड, इलेक्टिव ओटी में काम नहीं करेंगे। इसकी जानकारी आईएमएस बीएचयू के निदेशक सहित सभी जिम्मेदार लोगों को दी जा चुकी है। डाॅ. गौरव ने आईएमएस के वरिष्ठ चिकित्सकों से भी समर्थन मांगा है।
विज्ञापन

आईएमएस बीएचयू के निदेशक प्रो. एसएन संखवार ने बताया कि रेजिडेंट से मरीजों के हित में हड़ताल पर न जाने की अपील की गई है। उनको यह भी आश्वासन दिया गया है कि उनकी जो भी मांगें होंगी उसको जिम्मेदार लोगों तक पहुंचाया जाएगा। फिलहाल सभी कंसल्टेंट को ओपीडी में समय से उपस्थित रहकर मरीजों का इलाज करते रहने को भी कहा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें