अमर उजाला के मां तुझे प्रणाम अभियान में शामिल होंगे छात्र, खिलाड़ी, सामाजिक, व्यापारी संगठन के लोग
माई सिटी रिपोर्टर
वाराणसी। अमर उजाला के अभिनव अभियान मां तुझे प्रणाम के तहत मंगलवार की सुबह तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। देश को आजादी दिलाने के लिए अपने प्राणों को न्योछावर करने वाले वीर सपूतों को समर्पित रैली में जिले के इंटर कॉलेजों के छात्र-छात्रा बड़ी संख्या में अपनी भागीदारी करेंगे।
हाथ में तिरंगा लेकर भारत माता की जयघोष के साथ छात्र-छात्रा कदम आगे बढ़ाएंगे। रास्ते में जगह-जगह सामाजिक और व्यापारिक संगठनों की ओर से उनका स्वागत भी किया जाएगा। अमर उजाला की तिरंगा यात्रा मंगलवार की सुबह 8 बजे राजकीय क्वींस इंटर कॉलेज से शुरू होकर जगतगंज तिराहा, मरी माई मंदिर तिराहा, चौरा माता मंदिर, तेलियाबाग तिराहा, पटेल धर्मशाला के सामने पहुंचेगी। यहां से श्रीराम मशीनरी मार्केट, विनायक प्लाजा मलदहिया, लोहामंडी चौराहा होते हुए वापस क्वींस कॉलेज पर आकर समाप्त होगी।
तिरंगा यात्रा को लेकर कई संगठनों की ओर से स्वागत की तैयारी सोमवार शाम से ही शुरू हो गई। तिरंगा यात्रा में स्कूली छात्र-छात्राओं के अलावा ताइक्वांडो, कराटे, किक बॉक्सिंग, हॉकी, हैंडबाॅल, स्केटिंग के खिलाड़ियों सहित कई सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी, सदस्य भी शामिल होंगे।
इनका रहेगा सहयोग
मुख्य आयोजक-चेतमणि जेम्स एंड ज्वेलर्स
विशिष्ट सहयोगी-स्वामी अतुलानंद हिंदू महाविद्यालय, श्री सांई बाबा इन्फ्रा (एसएसबी ग्रुप), दि गोल्डेन थ्रेड, अभिनव पांडेय (पार्टनर आर्यन प्रापर्टीज), पीताम्बरी साड़ीज, किसान पशु आहार।
सहयोगी- अशोका इंस्टीट्यूट आफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट, रोमा बिल्डर्स, वाराणसी विकास प्राधिकरण, उदय ऑटो सेल्स प्रा.लि., कैटजी कोचिंग, यूनियन बैंक आफ इंडिया।
ये अतिथि होंगे शामिल
हॉकी ओलंपियन राजकुमार पाल
राज्यमंत्री डॉ. दयाशंकर मिश्र दयालु
मेयर अशोक तिवारी
पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल
जिलाधिकारी एस राजलिंगम
मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु नागपाल
पुलिस उपायुक्त काशी जोन गौरव बंसवाल
शास्त्रीय गायिका सोमा घोष