फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आसान होगा सफर: ट्रेनों की तरह रोडवेज बसों की भी जान सकेंगे लोकेशन, मोबाइल पर ही बुक कर सकेंगे टिकट

Wed, 20 Nov 2024 03:30 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

ट्रेनों की तर्ज पर अब रोडवेज बसों की लोकेशन भी जान सकेंगे। इतना ही नहीं मोबाइल एप से ही टिकट भी बुक कर सकेंगे। इससे यात्रियों का सफर आसान होगा। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : Freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिस तरह आप ट्रेनों की लोकेशन एप और स्टेशनों पर लगे एलईडी स्क्रीन डिस्प्ले के जरिये पता करते हैं, ठीक उसी तरह अब रोडवेज बसों की भी लोकेशन ऑनलाइन जान सकेंगे। चौधरी चरण सिंह अंतरराज्यीय बस स्टेशन कैंट को पब्लिक इंफॉर्मेशन सिस्टम से लैस किया जा रहा है। यहां हर डिपो और शहरों से आवाजाही करने वाली बसों की लोकेशन पल-पल अपडेट होती रहेगी।

विज्ञापन


की जा रही ये व्यवस्था
लखनऊ की एक कंपनी की ओर से सिस्टम संचालन के लिए कैंट रोडवेज बस स्टेशन पर कंट्रोल रूम तैयार किया गया है। एलईडी स्क्रीन डिस्प्ले भी प्लेटफॉर्म और पूछताछ काउंटर के आसपास लग चुका है। अभी तक रोडवेज बसों के बारे में जानकारी हेल्पलाइन नंबर के जरिये मिलती है या फिर यात्रियों को कैंट बस स्टेशन के पूछताछ काउंटर पर आकर मिलती है। हेल्पलाइन नंबर भी जल्दी उठता नहीं है। 

ऐसे में यात्रियों को परेशान होकर बस स्टेशन ही आना पड़ता है। अब इन समस्याओं से यात्रियों को निजात मिलने वाली है। इसके लिए उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम और निजी कंपनी के बीच करार हुआ है। तकनीकी दिक्कतों को दूर करते हुए वाराणसी परिक्षेत्र के सभी आठ डिपो के 513 बसों का विवरण सॉफ्टवेयर में फीड किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

मोबाइल एप से ले सकेंगे टिकट, नहीं आना होगा स्टेशन

रोडवेज अधिकारियों के अनुसार यूपीएसआरटीसी की ओर से एक मोबाइल एप भी विकसित किया जा रहा है। जैसे मोबाइल एप से रेल टिकट बुक करते हैं, ठीक उसी तरह रोडवेज बस का टिकट भी बुक कर सकेंगे। उदाहरण के तौर पर यदि किसी को गाजीपुर जाना है तो गाजीपुर रूट पर खड़े होकर संबंधित बस में अपनी टिकट बुक करवा लेंगे। बस आते ही उसमें सवार हो जाएंगे। परिचालक के पास टिकट बुकिंग का मेसेज पहुंच जाएगा। इस एप को भी कंपनी विकसित कर रही है।

क्या बोले अधिकारी
यात्री सुविधाओं की बढ़ोतरी को लेकर तकनीकी रूप से निगम की बसों को जोड़ा जा रहा है। मुख्यालय की ओर से इसका खाका तैयार किया जा रहा है। कैंट बस स्टेशन पर कंट्रोल रूम बन चुका है। - परशुराम पांडेय, क्षेत्रीय प्रबंधक, यूपीएसआरटीसी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें