फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दरवाजे पर खड़ी छात्रा पर चाकू से हमला, मफलर बांधे हमलावर देकर गए धमकी

Sun, 12 Jan 2020 12:59 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
1
विज्ञापन

वाराणसी के रोहनिया थाना क्षेत्र के एक गांव में शनिवार की रात घर की दहलीज पर खड़ी किशोरी पर चाकू से हमला कर दिया गया। हमलावर से बचाव को दरवाजे के पीछे छिपी किशोरी की दाहिनी कलाई चाकू के वार से जख्मी हो गई। छात्रा के शोर मचाने पर जब तक परिजन व आसपास के लोग एकजुट हुए तब तक हमलावर भाग निकला।

विज्ञापन


चाकू के वार से सहमी किशोरी के परिजनों ने राजातालाब चौकी में तहरीर देकर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। वहीं मौके पर पहुंची रोहनिया पुलिस ने कुछ युवकों को हिरासत में लिया है।

राजातालाब क्षेत्र के निवासी एक शख्स की पुत्री रात करीब 8 बजे के बाद घर के अंदर पढ़ाई कर रही थी। इसी बीच किसी ने दरवाजा खटखटाया तो वह दरवाजा खोलने पहुंच गई। अंधेरा होने के कारण दरवाजे पर कोई दिखा नहीं, कुछ देर इधर-उधर देखने के बाद जैसे ही दरवाजा बंद करने लगी तभी मुंह बांधे एक युवक तेजी से अंजनी की ओर झपटा।

विज्ञापन

हाथ में चाकू से किशोरी पर वार किया तो शोर मचाते हुए घर के अंदर की ओर भागी। तब तक हमले से अंजनी की दाहिनी कलाई जख्मी हो गई थी। किशोरी छात्रा के चीखने चिल्लाने की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे परिजन और पड़ोसियों ने कुछ दूर तक हमलावर का पीछा किया लेकिन अंधेरा होने के कारण वह भाग निकला। वहीं लहूलुहान किशोरी को लेकर परिजन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे।

इलाज के बाद अंजनी के पिता ने राजातालाब पुलिस चौकी को घटना की जानकारी दी। कक्षा 11वीं की छात्रा ने पुलिस को बताया कि हमलावर युवक मुंह पर मफलर बांधे हुए था। यही बार-बार कह रहा था कि तुम्हें जान से मार देंगे। हमले से सहमी अंजनी पर दो माह पूर्व भी हमला हुआ था।
विज्ञापन

परिजनों के अनुसार यह दूसरी इस तरह की घटना है। इसके पूर्व स्कूल से घर लौटते समय अंजनी पर हमला करने की कोशिश की गई थी। उधर, घटना के बाद राजातालाब चौकी पुलिस ने परसुपुर, कचनारी इलाके में सघन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान कुछ युवकों को भी पुलिस ने पूछताछ के लिए उठाया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें