फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दस हजार करोड़ से होगा कृषक उत्पादक संगठनों का प्रोत्साहन

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। फार्ड फाउंडेशन की ओर से वाराणसी समेत चार जिलों में चलाई जा रही अलग-अलग परियोजनाओं के बाद अब सरकार ने भी कृषक उत्पादक संगठनों के प्रोत्साहन की दिशा में कदम बढ़ाया है। मंगलवार को फाउंडेशन की ओर से कृषक उत्पादक संगठनों के निदेशकों के सम्मेलन में प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कहा कि प्रधानमंत्री ने अगले दस साल तक दस हजार करोड़ रुपये कृषक उत्पादक संगठनों को प्रोत्साहित करने के लिए खर्च करने की व्यवस्था की है।
विज्ञापन

सुंदरपुर स्थित भारतीय सब्जी अनुसंधान संस्थान के सेमीनार हाल में आयोजित सम्मेलन में आनलाइन शामिल होकर कृषि मंत्री ने कृषि के विकास के क्षेत्र में सरकार के प्रयासों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि कृषक उत्पादक संगठनों को एक मंच प्रदान कर उनका संघ बनाकर काम कराने की जरूरत है। इस दिशा में फार्ड फाउंडेशन की पहल सराहनीय है। प्रदेश सरकार ने राज्य से लेकर जनपद स्तर तक तीन कमेटियां बनाने का निर्णय लिया है, जो मानीटरिंग का कार्य करेगी। फाउंडेशन के अध्यक्ष प्रो. पंजाब सिंह ने कहा कि सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य कृषक उत्पादक संगठनों (एफपीओ) को और मजबूत बनाना, कृषि ज्ञान और कौशल क्षमता को बढ़ावा देना है। फॉर्ड फाउंडेशन सभी एफपीओ के लिए रिसोर्स इंस्टीट्यूट्स के रूप में कार्य करेगा। उन्होंने कहा कि कृषि उत्पादों को अधिक से अधिक बाजार कैसे मिले, इसके लिए संभावनाएं तलाशना है। कृषि विज्ञान संस्थान के पूर्व संकाय प्रमुख प्रो. आरएम सिंह ने सम्मेलन की रूपरेखा रखी। भारत सरकार के पूर्व सचिव (कृषि) जेएनएल श्रीवास्तव ने कृषि विकास एवं मार्केटिंग में एफपीओ की उपयोगिता के बाबत जानकारी दी। कार्यक्रम में बीएचयू से प्रो. रमेश चंद्र, प्रो. राकेश सिंह के साथ ही प्रो. पीके सिंह, डॉ. संतोष सिंह, डॉ. सीबी सिह, नाबार्ड से अनुज सिंह, डॉ. नीरज सिह, दशरथ सिंह समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें