फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कृषि बिल पर किसानों को भ्रमित कर रहा है विपक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
कृषि बिल पर किसानों को जागरूक करने के लिए पिंडरा विधायक डा. अवधेश सिंह ने असबालपुर गांव के प्राथमिक विद्यालय प्रांगण में किसान गोष्ठी का आयोजन किया। मुख्य अतिथि मछलीशहर सांसद बीपी सरोज ने कहा कि पुराने कृषि कानून न तो किसान के लिए हितकर थे और न ही उपभोक्ता के लिए बल्कि बिचौलियों के हितैषी थे।
विज्ञापन

भारत के श्रम कानून का हाल भी लगभग ऐसा था। विपक्ष नए कानून पर किसानों को भ्रमित करने का प्रयास कर रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार ने किसानों के हित में यह बिल पास किया है। पिंडरा विधायक डा. अवधेश सिंह ने कहा कि किसान एमएसपी पर अपना अनाज बेचते हैं और मोदी सरकार ने इसे बंद नहीं किया बल्कि एक विकल्प और दे दिया है कि मंडी के साथ-साथ फ़ैक्टरी वाले भी किसान से सीधे अनाज खरीद सकते हैं। बिचौलियों की तकलीफ यहीं है कि यदि सीधे किसानों से ख़रीद होगी तो हमारा कमीशन खत्म हो जाएगा। इस दौरान बसंत पटेल, डॉ जय प्रकाश दुबे, पवन सिंह, मनीष पाठक, दीपक सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें