फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: आईआईवीआर में किसान मेला आज

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। भारतीय सब्जी अनुसंधान संस्थान (आईआईवीआर) में रविवार को कृषि मेला आयोजित होगा। विभिन्न कृषि संस्थानों और कंपनियों के स्टाल लगाए जाएंगे। किसानों को नवीन कृषि एवं सब्जी उत्पादन तकनीकों, उन्नत किस्मों और वैज्ञानिक खेती की आधुनिक पद्धतियों से खेती करने के लिए प्रेरित किया जाएगा। संस्थान के निदेशक डॉ. राजेश कुमार ने बताया कि वैज्ञानिक उन्हें सब्जियों की नई प्रजातियों, उच्च उत्पादक एवं रोग-प्रतिरोधी किस्मों की जानकारी देंगे। साथ ही कृषि यंत्रों, नर्सरी प्रबंधन, गुणवत्तापूर्ण बीज उत्पादन, सब्जी प्रसंस्करण और उद्यमिता विकास के बारे में भी बताया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें