फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान आंदोलन: गाजीपुर में पूर्व सांसद और मंत्री ओमप्रकाश, विधायक समेत 100 से ज्यादा सपा नेता कार्यकर्ता गिरफ्तार

Mon, 14 Dec 2020 12:58 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर
विज्ञापन
सपा कार्यकर्ताओं को किया गया गिरफ्तार। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

देश व्यापी किसान आंदोलन का असर गाजीपुर जिले में भी देखने को मिला। सोमवार को विभिन्न संगठनों सहित सपा, कांग्रेस, माले ने न केवल इसका समर्थन किया, बल्कि राजनीतिक दलों के नेताओं ने जोरदार विरोध- प्रदर्शन और जगह-जगह धरना दिया। कई जगह किसान यात्रा भी निकाली गई।

विज्ञापन

गाजीपुर शहर के लंका मैदान पर धरना-प्रदर्शन के दौरान एनएच पर सुबह 10 बजे से जाम लगा रहा। यही स्थिति शहर के अन्य हिस्सों में भी सुबह से बनी रही। सरजू पांडे पार्क में सपा ने धरना -प्रदर्शन किया और रैली निकाली।


इस दौरान दर्जनों कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया गया। कुछ बड़े नेताओं को घर में ही नजरबंद कर दिया गया। पूरे नगर में चप्पे-चप्पे पर पुलिस एवं पीएसी तैनात रही। बावजूद विरोध-प्रदर्शन जारी रहा। इसका असर सड़क यातायात पर भी पड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन

सपा कार्यकर्ताओं का धरना। - फोटो : अमर उजाला।
उधर शहर के आरकेबीके पेट्रोल पंप के पास सपा के पूर्व सांसद राधामोहन सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने धरना प्रदर्शन किया। इससे करीब डेढ़ घंटे तक मार्ग पर आवागमन ठप रहा। शहर के हर प्रमुख मार्गों पर प्रशासन की चौकसी के बाद भी लोगों को जलालत झेलनी पड़ी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें