फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: किन्नर महामंडलेश्वर हेमांगी सखी बोलीं, समाज की आवाज संसद तक पहुंचानी है

Sat, 13 Apr 2024 01:39 PM IST
अमन विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

Varanasi News: किन्नर महामंडलेश्वर हेमांगी सखी काशी विश्वनाथ का दर्शन करने पहुंची थीं। लोकसभा में किन्नरों के लिए सीट न होने पर उन्होंने नाराजगी जताई।
विज्ञापन
किन्नर महामंडलेश्वर हेमांगी सखी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी में किन्नर महामंडलेश्वर हेमांगी सखी ने कहा कि अखिल भारत हिंदू महासभा के साथ मिलकर किन्नर समाज के उत्थान के लिए काम करेंगे। अपनी आवाज संसद तक पहुंचानी है, इसीलिए काशी से लोकसभा चुनाव लड़ रही हूं।
विज्ञापन


बाबा विश्वनाथ के दर्शन के बाद महामंडलेश्वर हेमांगी सखी ने कहा कि काशीवासी अर्द्धनारीश्वर को निराश नहीं करेंगे। सरकार ने 10 वर्षों में हमारे समाज के बारे में नहीं सोचा। किन्नर समाज की स्थिति दयनीय है। यह समाज आज भी सड़कों पर भीख मांगता है। किन्नर समाज के लिए एक भी लोकसभा सीट आरक्षित नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें