स्वर्गीय मोहम्मद शहीद उर्फ गुड्डू नाइन साइड फुटबॉल टूर्नामेंट के पहले सेमीफाइनल मैच में किड्स केयर ने बीएलडब्ल्यू को पेनल्टी शूट में हराया। 1-1 गोल की बराबरी पर छूटा काफी रोमांचक रहा। दोनों ही टीमों ने एक दूसरे को दोनों चरणों में काफी टक्कर दिया। पहले चरण में किड्स केयर के खिलाड़ी राहुल यादव ने गोल मारकर अपनी टीम को एक गोल से आगे कर दिया। खेल के दूसरे चरण में किड्स केयर के खिलाड़ियों ने काफी देर तक मैच को अपने पाले में बनाए रखा। मगर अंतिम कुछ मिनटों में बीएलडब्ल्यू के खिलाड़ी बबलू ने शानदार हेड गोल दागकर स्कोर को एक-एक से बराबर कर दिया और मैच के निर्णय को पेनल्टी शूट तक पहुंचा दिया। मुख्य अतिथि बनारस बार एसोसिएशन के अध्यक्ष मनोज कुमार शुक्ला रहे। अब आज दूसरा सेमीफाइनल मैच शुक्रवार को बनारस स्पोर्टिंग क्लब और नायक एफसी के बीच खेला जाएगा।