फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: खुशी ने पूरे टूर्नामेंट में किए सबसे ज्यादा 35 गोल विकास क्लब को दिलाई रग्बी फुटबॉल की ट्राॅफी

विज्ञापन
जिला स्तरीय बालिका रग्बी फुटबाल प्रतियोगिता की विजेता विकास इंटर कॉलेज की टीम। स्वयं
विज्ञापन
विकास इंटर काॅलेज की बालिका टीम ने सोमवार को शानदार खेल दिखाते हुए जिला स्तरीय बालिका रग्बी फुटबॉल प्रतियोगिता का खिताब अपने नाम कर लिया। विकास की टीम ने परमानंदपुर मिनी स्टेडियम में हुए फाइनल में एलबीएस को 15-10 के स्कोर से शिकस्त दी। विकास की खुशी ने पूरे टूर्नामेंट में सर्वाधिक 35 ट्राई किए और फाइनल मुकाबले में भी दो ट्राई कर टीम को फाइनल जिताया।
विज्ञापन

विकास इंटर काॅलेज की खुशी पटेल, आकांक्षा भारद्वाज और कोमल गुप्ता ने मैच शुरू होते ही अपनी तेज़ रफ्तार, ताकत और बेहतरीन टीमवर्क दिखाया। मैच के पहले हाफ में ही विकास की टीम ने दो ट्राई बनाकर बढ़त बनाई। एलबीएस की प्रियांशी सिंह, साक्षी राय और रिया राजभर ने पलटवार किया। एलबीएस की श्रेया ने ट्राई स्कोर 10-5 किया। दूसरे हाफ में दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली। अंतिम समय में स्नेहा ने ट्राई कर विकास काॅलेज को चैंपियन बना दिया। समारोह के मुख्य अतिथि वाराणसी रग्बी फुटबॉल संघ के अध्यक्ष डॉ. एके सिंह ने विजेता टीम को शील्ड प्रदान की। कार्यक्रम का संचालन अवनीश पाल ने किया।

जिला स्तरीय बालिका रग्बी फुटबाल प्रतियोगिता की विजेता विकास इंटर कॉलेज की टीम। स्वयं

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें