फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्पेट कंपनी के सुपरवाइजर ने फांसी लगा कर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। मंडुवाडीह थाना अंतर्गत शिवदासपुर निवासी 57 वर्षीय राजकुमार शुक्ला ने नायलॉन की रस्सी के सहारे फांसी लगाकर जान दे दी। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने बुधवार को शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। भदोही जिले के औराई थाना अंतर्गत नटवा गांव के मूल निवासी राजकुमार चांदपुर स्थित एक कार्पेट कंपनी में सुपरवाइजर के पद पर तैनात थे। वह लगभग दो दशक से शिवदासपुर में पत्नी मीरा और दो बेटों व एक बेटी के साथ रहते थे। राजकुमार की बेटी सोनम की शादी हो गई थी, जबकि दोनों बेटे दिल्ली में नौकरी करते हैं। परिजनों ने बताया कि चार भाइयों में सबसे बड़े राजकुमार डिप्रेशन की दवा खाते थे। मंगलवार की रात वह खाना खाकर सो गए। इसके कुछ देर बाद मीरा जब उन्हें कमरे में नहीं देखीं तो खोजना शुरू किया। जब वह मकान के प्रथम तल पर पहुंची तो उन्होंने देखा कि राजकुमार टीनशेड कमरे में लोहे के एंगल के सहारे फंदे से लटके हुए हैं। मीरा की चीख सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और इसकी सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें