फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिता की डांट से क्षुब्ध युवक ने फांसी लगाकर जान दी

विज्ञापन
विज्ञापन
सेवापुरी। कपसेठी थाना के नीमनी गांव में पिता की डांट से क्षुब्ध एक युवक ने बृहस्पतिवार को फांसी लगाकर जान दे दी। सूचना पाकर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
विज्ञापन

नीमनी गांव निवासी बिलगू राजभर का बेटा सर्वेश राजभर (18) अपने पड़ोस की एक युवती से प्रेम करता था। इसकी जानकारी युवती के परिजनों को हो गई तो उन्होंने युवक के पिता से शिकायत की। इसे लेकर पिता ने बुधवार की देर शाम सर्वेश को फटकार लगाई थी। इससे क्षुब्ध होकर सर्वेश ने बृहस्पतिवार की दोपहर अपने कच्चे मकान में फांसी लगा ली। सर्वेश तीन भाइयों में सबसे बड़ा था और दूसरे प्रदेश में रह कर काम करता था। लॉकडाउन की वजह से इधर कुछ दिनों से वह घर आया हुआ था। सर्वेश की मौत के बाद उसके परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें