68वीं राष्ट्रीय खोखो प्रतियोगिता 30 अप्रैल 5 मई तक दिल्ली में खेली जाएगी। इस प्रतियोगिता के लिए यूपी टीम में चयनित खिलाड़ी राष्ट्रीय प्रतियोगिता की तैयारी में जुट गए हैं। शनिवार को खिलाड़ियों ने बीएचयू के ब्रोचा मैदान पर तीन घंटे पसीना बहाया। यूपी की अंडर-19 बालिका टीम में वाराणसी जिले की छह खिलाड़ियों को जगह मिली है। राष्ट्रीय खो खो में काजल पटेल, विजय लक्ष्मी और आराधना, खुशबू यादव, साधना पटेल और सपना का चयन यूपी टीम में हुआ है। कोच अविनाश हर रोज ब्रोचा मैदान पर शाम को तीन घंटे अभ्यास करा रहे हैं। बालक वर्ग में वाराणसी के सूर्यभान कन्नोजिया को मिली जगह मिली है।