महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में बीएससी बीएड और बीएबीएड की 21 अप्रैल से होने वाली सेमेस्टर परीक्षा को स्थगित कर दिया गया है। परीक्षा नियंत्रक दीप्ति मिश्रा की ओर से इसका आदेश भी जारी कर दिया गया है। इसमें कहा गया है कि बीएससी बीएड, बीए बीएड प्रथम, तृतीय, पंचम और सातवें सेमेस्टर की परीक्षा होनी थी। इसकी समय-सारिणी वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई थी। अब परीक्षा स्थगित कर दी गई हैं, जल्द ही समय-सारिणी घोषित कर दी जाएगी।