फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेलो इंडिया : आईआईटी बीएचयू में खिलाड़ियों ने बहाया पसीना

विज्ञापन
विज्ञापन
आईआईटी बीएचयू के रमेश श्रीनिवासन स्टूडेंट एक्टिविटीज सेंटर में 26 मई से खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स से तीन दिन पहले आयोजन स्थल पर कुश्ती और योग का खिलाड़ियों ने अभ्यास शुरू कर दिया है। मंगलवार को पहलवानों, खिलाड़ी और प्रशिक्षकों ने योग किया। खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स को लेकर बीएचयू के मुख्य चौराहे, संदुरपुर, बरेका रोड पर बड़े-बड़े बैनर लगाए गए हैं। सेंटर में कुश्ती के खिलाड़ियों के लिए चार में से दो रिंग तैयार होने के बाद मुख्य रिंग को भी मंगलवार को तैयार कर लिया गया। 26 मई से बैडमिंटन कोर्ट पर साढ़े तीन फीट ऊंचा मंच तैयार कर उस पर गद्दे बिछाए गए। आयोजन स्थल पर फूड कोर्ट का काम 24 मई तक पूरा हो जाएगा। मंगलवार को जर्मन हैंगर पर दो टेंट लगाए गए हैं। इनमें एसी लगाने और अन्य काम तेजी से हो रहे हैं। 26 से 29 मई तक कुश्ती, एक से तीन जून तक योग होंगे। तीन जून को विश्वविद्यालय में समापन समारोह होगा। कुश्ती में 240 और योग में 96 खिलाड़ी भाग लेंगे। कुश्ती में वाराणसी के पांच खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। इनमें महिला पहलवान में मानसी सिंह पुरुष वर्ग में अभिषेक यादव, अजीत कुमार, अश्वनी कुमार, मुकुल मिश्रा हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें