फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: खजुराहो की फ्लाइट के पहिये में गड़बड़ी, दूसरे विमान से भेजे गए यात्री

विज्ञापन
विज्ञापन
बाबतपुर। लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर बुधवार को वाराणसी से खजुराहो जाने वाली इंडिगो फ्लाइट में तकनीकी खराबी आ गई। इसके कारण उड़ान में बदलाव किया गया। विमान के पहिये में समस्या के सामने आने पर एयरलाइन ने सुरक्षा के मद्देनजर उड़ान तुरंत रोक दी और यात्रियों को दूसरे विमान से भेजने की व्यवस्था की।
विज्ञापन

एयरपोर्ट अधिकारियों के अनुसार, इंडिगो फ्लाइट 6ई-2083 को वाराणसी से खजुराहो के लिए उड़ान भरनी थी, लेकिन टेक-ऑफ से पहले विमान के पहिये में तकनीकी समस्या पाई गई। इसके बाद एयरलाइन की इंजीनियरिंग टीम ने विमान की जांच शुरू कर दी और यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए उड़ान स्थगित कर दी। एयरलाइन अधिकारियों ने खजुराहो जाने वाले यात्रियों को दूसरी फ्लाइट से भेजने का निर्णय लिया। इसके तहत, इंडिगो फ्लाइट 6ई-5040, जो सामान्यतः वाराणसी से दिल्ली के लिए संचालित होती है, को अस्थायी रूप से खजुराहो के लिए उड़ान भरने के लिए इस्तेमाल किया गया और इसे फ्लाइट 6ई-2083 के रूप में संचालित किया गया। वहीं, जिस विमान में तकनीकी खराबी पाई गई थी, उसे आवश्यक जांच के बाद दिल्ली के लिए फ्लाइट 6ई-5040 के रूप में भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें