खादी महोत्सव के दौरान खादी उत्पाद बीएचयू और बनारस स्टेशन पर भी दिखेंगे। साथ ही आसपास के जिले में भी प्रदर्शनी और खादी यात्राएं निकाली जाएंगी। इसके लिए खादी और ग्रामोद्योग आयोग तैयारी कर रहा है। आयोग के मंडलीय निदेशक एसपी खंडेलवाल ने बताया कि खादी को बढ़ावा देने के लिए तेलियाबाग स्थित कार्यालय परिसर में खादी प्रदर्शनी लगाई गई है।
अब सार्वजनिक स्थलों पर भी प्रदर्शनी लगायी जाएगी जिसमें बीएचयू और बनारस स्टेशन भी शामिल है। मंडल के 12 जिलों में भी प्रदर्शनी लगाई जाएगी। इसके अलावा खादी यात्राएं भी लगाई जाएंगी। बीते 2 अक्तूबर से शुरू हुआ खादी महोत्सव 31 अक्तूबर तक चलेगा। संवाद