फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: काशी में बनेगा खादी कॉम्पलेक्स, हर राज्य के उत्पादों को मिलेगी जगह, चमकेगी बुनकरों और हस्तशिल्पियों की कला

Sat, 28 May 2022 10:22 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी 

सार

तीन मंजिला इस कॉम्पलेक्स के प्रथम तल पर दुकानें होंगी। दूसरे तल पर खादी ग्रामोद्योग आयोग का कार्यालय होगा व तीसरे तल पर सेमिनार हॉल, मीटिंग रूम, विशिष्ट अतिथियों के लिए कमरे होंगे।
विज्ञापन
खादी फैशन शो (फाइल)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

खादी के उत्पादों की बढ़ती मांग को देखते हुए अब काशी में खादी कॉम्पलेक्स का निर्माण किया जाएगा। तीन मंजिला इस कॉम्पलेक्स के प्रथम तल पर दुकानें होंगी। दूसरे तल पर खादी ग्रामोद्योग आयोग का कार्यालय होगा व तीसरे तल पर सेमिनार हॉल, मीटिंग रूम, विशिष्ट अतिथियों के लिए कमरे होंगे। 12 करोड़ की लागत से तैयार होने वाले इस भवन में पूर्वांचल के साथ ही देश के विभिन्न राज्यों के खादी उत्पादों की प्रदर्शनी लगेगी। इससे काशी आने वाले पर्यटकों को लाभ होगा। 

विज्ञापन


कांपलेक्स में होगा खादी प्लाजा
खादी ग्रामोद्योग आयोग के तेलियाबाग स्थित पुराने भवन की जगह बनने वाले कॉम्पलेक्स में खादी प्लाजा भी तैयार होगा, इसमें 20 दुकानें होंगी। इन दुकानों का आवंटन खादी से जुड़ी संस्था के कारीगरों को किया जाएगा जहां वो अपने उत्पादों को प्रदर्शित कर सकेंगे।

साल भर मिलेंगे खादी के उत्पाद
कांपलेक्स के निर्माण के बाद देश में बनने वाले खादी उत्पाद पूरे साल उपलब्ध रहेंगे। अभी तक खादी ग्रामोद्योग आयोग की ओर से साल में एक बार राष्ट्रीय स्तर की प्रदर्शनी लगाई जाती थी। इसमें कश्मीर, बंगाल, मध्यप्रदेश के साथ ही देश के दूसरे प्रदेशों से लोग शामिल होते थे। तभी लोगों को दूसरे प्रदेशों के उत्पाद मिल पाते थे। कांपलेक्स के निर्माण के बाद दूसरे प्रदेश के उत्पाद भी पूरे साल मिल सकेंगे। 
विज्ञापन


कांपलेक्स निर्माण के लिए नक्शा पास कराने की प्रक्रिया चल रही है। टेंडर निकलने के बाद निर्माण कार्य शुरू होगा। इन सभी प्रक्रिया में जुलाई तक समय लगेगा। इसके बाद निर्माण की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन

- डीएस भाटी,  निदेशक,  खादी ग्रामोद्योग आयोग 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें