फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजीपुर में बोले डिप्टी सीएम मौर्य, सरकार का खजाना खुलेगा तो गाजियाबाद बन जाएगा गाजीपुर

Sat, 01 Dec 2018 12:16 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,गाजीपुर
विज्ञापन
उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि देश को बिना आवाज और बिना दिमाग वाला प्रधानमंत्री नहीं चाहिए। भाजपा किसी एक जाति और परिवार की पार्टी नहीं है। चुनाव के मद्देनजर विरोधी एकजुट हो गए हैं। मोदी जी का अकेले मुकाबला करने का साहस किसी में नहीं है।
विज्ञापन


अयोध्या में रामलला का मंदिर वहीं बनेगा जहां जनता चाहती है। वे शुक्रवार को गाजीपुर के स्नातकोत्तर महाविद्यालय के मैदान में 17581.95 लाख की परियोजनाओं का लोकार्पण / शिलान्यास करने के बाद सभा को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि सरकार ने विकास का जो रथ चलाया है उससे विपक्षी भयभीत हैं। जनधन, उज्ज्वला और आयुष्मान भारत योजनाओं ने गरीबों के जीवन में बड़ा परिवर्तन लाने का काम किया है। प्रधानमंत्री का एक ही सपना है 2022 तक सबका अपना घर हो, इस पर तेजी से कार्य हो रहा है।
विज्ञापन


आने वाले समय में कोई बेघर नहीं रहेगा। 250 की आबादी वाले यहां के 14 गांवों को सड़क से जोड़ने के लिए 1114 करोड़ और 19 गांवों को मुख्यमार्ग से जोड़ने के लिए 941 करोड़ तथा डा. एपीजे अब्दुल कलाम विकास पथ योजना के तहत जिले के दो मेधावियों के घर तक सड़क निर्माण के लिए 56 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं।

सरकार देश-प्रदेश का नाम रोशन करने वाले खिलाड़ियों एवं देश के लिए प्राण न्यौछावर कर देने वाले शहीदों के घर तक सड़क बनवाएगी। हम वादा करते हैं कि गाजीपुर को गाजियाबाद बनाने में यहां के जनप्रितिनिधियों का पूरा सहयोग करेंगे।

सरकार नकल रोकने के पक्ष में 

गाजीपुर में कार्यक्रम - फोटो : amar ujala
सरकार नकल रोकने के पक्ष में है। अब समीक्षा नकल की नहीं अकल की होगी। शिक्षा को मजबूत करना सबका दायित्व है। प्रदेश के टॉपर छात्रों (टॉप-20) को सरकार सम्मान देने के साथ ही उनके घर तक सड़क बनाने का काम करेगी। हम इस दिशा में मजबूती से काम कर रहे हैं। अव्वल छात्रों के साथ ही शहीदों और खिलाड़ियों तक के घर तक सड़क बनाने का कार्य सरकार करेगी।

सरकार विकास की लड़ाई लड़ रहे हैँ। विपक्ष को मोदी फोबिया हो गया है। मोदी का विरोध करने वाले दल बिना दूल्हे के बाराती हैं। अमेठी और रायबरेली की जनता कांग्रेस से दुखी है, लेकिन हमारी सरकार वहां का भी विकास बिना भेदभाव के कर रही है। मोदी सरकार ने पिछड़ों का ध्यान रखते हुए पिछड़ा वर्ग आयोग का गठन किया है।

उन्होंने कहा कि राम जन्मभूमि पर मंदिर बनना ही चाहिए। जनपदवासियों को करोड़ों की सौगात देने आए डिप्टी सीएम ने गाजीपुर और चंदौली को 175.82 करोड़ की सौगात देते हुए दोनों जनपदों की 74 सड़कों का शिलान्यास और लोकार्पण किया, जिनमें ग़ाजीपुर की 45 व चंदौली की 29 सड़कें शामिल हैं।

हमारे कार्यकर्ता सम्मानित और अनुशासन में रहने वाले हैं। अगर केशव प्रसाद उपमुख्यमंत्री है तो एक-एक कार्यकर्ता भी उपमुख्यमंत्री है। भाजपा जाति, धर्म और एक परिवार की नहीं, आम जनता की पार्टी है। सपा, बसपा, कांग्रेस इसलिए मोदी का विरोध कर रहे हैं, क्योंकि वह अकेले सामना करने की स्थिति में नहीं हैं। सभी जानते हैं कि 2019 में मोदी की सरकार बनते ही गरीबों और किसानों की समस्या दूर हो जाएगी।
 
विज्ञापन

पिछली सरकार कमीशन वाली थी

रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा - फोटो : amar ujala
कार्यक्रम में मौजूद रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा ने कहा कि प्रदेश की पिछली सरकार काम की नहीं कमीशन वाली सरकार थी। हम विकास के पक्षधर हैं। भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने देश और प्रदेश में एतिहासिक विकास के काम किए हैं।

उन्होंने भारतीय जनता पार्टी सरकार द्वारा कराए गए तमाम कामों को जनता के सामने गिनाया। कहा विपक्षी सभी दल भाजपा से घबराकर एकजुट होकर सत्ता में आने से रोकना चाहती हैं, लेकिन वह अपने मंसूबों में सफल नहीं हो पाएंगे।

विधानसभा चुनाव आते आते सभी दल बिखर जायेंगे। उनका हाल एक दिल के टुकड़े हजार हुए कोई यहां गिरा कोई वहां गिरा जैसा होने वाला है। कार्यक्रम में मुहम्मदाबाद विधायक अलका राय, गाजीपुर विधायक डा. संगीता बलवंत और जमानिया विधायक सुनीता सिंह के अलावा एमएलसी विशाल सिंह चंचल मौजूद रहे।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें