फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खराब मौसम के कारण सैयदराजा महोत्सव में नहीं पहुंच सके डिप्टी सीएम, प्रयागराज से फोन से किया संबोधित

Sun, 23 Feb 2020 08:08 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंदौली
विज्ञापन
डिप्टी सीएम केशव मौर्य के साथ डॉ महेंद्र(फाइल फोटो)।
विज्ञापन

मानव विकास एवं कल्याण संस्था व भोजपुरी विकास मंच की ओर से रविवार को चंदौली में सैयदराजा महोत्सव का आयोजन हुआ। इसके मुख्य अतिथि के रूप सूबे के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य को पहुंचना था, लेकिन प्रयागराज में मौसम खराब होने की वजह से नहीं पहुंच पाए। उन्होंने प्रयागराज से ही फोन द्वारा सैयदराजा महोत्सव में आए लोगों को संबोधित किया।

विज्ञापन


वहीं केंद्रीय मंत्री डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय ने उप मुख्यमंत्री के मोबाइल के माध्यम से जनपद के 41.42 करोड़  रुपये की लागत से 35 सड़कों का लोकार्पण, 26 सड़कों का शिलान्यास किया। जबकि 396.58 करोड़ से पीपे सहित आठ पुल बनाए जाएंगे। इसमें टांडा कला में गंगा नदी पर मारकंडेय महादेव को जोड़ने और वाराणसी-जौनपुर के गोमती नदी के बरहापुर घाट पर पीपे के पुल का निर्माण होगा। साथ ही जिले में रेलवे ओवरब्रिजों के निर्माण एवं पहुंच मार्ग बनाए जाएंगे।

महोत्सव में मोबाइल से लोगों को संबोधित करते हुए प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि कार्यकम में शामिल होने के प्रायस किया, लेकिन मौसम खराब होने के कारण नहीं आ सका। इसमें मुझे मलाल है जल्द ही मेरा जनपद में आगमन होगा। कहा कि जनपद के विकास के कोई कमी नहीं रहेगी। लोकसभा क्षेत्र चंदौली में गंगा नदी पर कैथी-टांडा कला से जहां मारकंडे महादेश्वर तीर्थ स्थल और गोमती नदी पर वाराणसी-जौनपुर के बीच बरहापुर घाट पर जिस मार्ग से भगवान बुद्ध पैदल गए थे वहां भी पीपा का पुल बनाने की घोषणा करता हूं।

विज्ञापन
विज्ञापन

बड़े शहरों की तरह चंदौली का भी विकास होगा। कहा कि हर वर्ग के उत्थान के लिए केंद्र में नरेंद्र मोदी व राज्य में योगी सरकार काम कर रही है। केंद्रीय मंत्री डा.महेंद्र नाथ पांडेय ने कहा कि भारत में ऐसे भी प्रधानमंत्री थे जिनका नाम स्वर्गीय राजीव गांधी था उनका कहना था कि एक रुपए भेजता हूं तो नीचे 15 पैसा पहुंचता है, लेकिन अटल जी के बाद नरेंद्र मोदी हैं जो धन भेजते हैं तो नीचे तक शत-प्रतिशत पहुंच रहा है। वहीं उप मुख्ममंत्री के नहीं आने पर कार्यकर्ताओं व आयोजक मंडल में निराशा देखने को मिली। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें