विजय लक्ष्य संकल्प पिछड़ा वर्ग सम्मेलन में जुटी भीड़
- फोटो : अमर उजाला
केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि जमानत पर घूमने वाले एकजुट होकर नरेंद्र मोदी को रोकना चाहते हैं। पीएम मोदी और भाजपा को देश की जनता पर भरोसा है। जनता के विश्वास और भरोसे से ही एक बार फिर मोदी सरकार बनेगी।
केशव प्रसाद मौर्य ने दावा किया कि इस चुनाव में आजमगढ़ और अमेठी में भी कमल खिलेगा। गठबंधन पर केशव प्रसाद मौर्य बोले कि गठबंधन का लक्ष्य विकास नहीं है, उनका लक्ष्य है सिर्फ नरेंद्र मोदी को रोकना।