फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज बनारस आएंगे डिप्टी सीएम केशव मौर्य और डॉ. महेंद्रनाथ पांडेय

Sun, 10 Dec 2017 01:18 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
वन मंत्री और विधायी, न्याय मंत्री भी होंगे शहर में - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सूबे के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं चंदौली के सांसद डॉ. महेंद्रनाथ पांडेय आज दोपहर बाद वाराणसी आएंगे। डिप्टी सीएम मौर्य रविवार को दोपहर बाद करीब ढाई बजे लखनऊ से बाबतपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे।
विज्ञापन


दोपहर 3:05 बजे वह सर्किट हाउस पहुंचेंगे जहां पार्टी की कोर कमेटी की बैठक के साथ ही अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करेंगे। शाम को वह घोरावल के विधायक अनिल मौर्या की बेटी के वैवाहिक समारोह में शिरकत करेंगे और शाम छह बजे बाबतपुर एयरपोर्ट से लखनऊ रवाना हो जाएंगे। 

उधर, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं चंदौली के सांसद डॉ. महेंद्रनाथ पांडेय रविवार को दोपहर बाद तीन बजे दिल्ली से बाबतपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे। रविवार और सोमवार को वह वाराणसी, आजमगढ़ और चंदौली में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। मंगलवार को लखनऊ जाएंगे। 
विज्ञापन


वहीं, वन, पर्यावरण, जंतु उद्यान एवं उद्यान विभाग के मंत्री दारा सिंह चौहान शनिवार की रात सर्किट हाउस पहुंचे। विधायी एवं न्याय, अतिरिक्त ऊर्जा स्रोत, राजनैतिक पेंशन मंत्री ब्रजेश पाठक रविवार की शाम सर्किट हाउस पहुंचेंगे।

सोमवार को वह वाराणसी से जयपुर जाएंगे। केंद्रीय संचार राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार), रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा रविवार को नई दिल्ली से बाबतपुर आएंगे और यहां से गाजीपुर चले जाएंगे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें