आलू कारोबारी ने बैंक द्वारा आठ हजार रुपये के रु.10 के सिक्के लेने से इनकार करने पर कैंट थाने में तहरीर दी। एक निजी बैंक के मैनेजर और कैशियर के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है। हालांकि देर रात तक रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई थी। दानगंज निवासी विकास जायसवाल ने तहरीर में बताया कि पहले शिवपुर स्थित निजी बैंक के कैशियर फिर मैनेजर ने 10 के सिक्के लेने से मना कर दिया। विकास ने मैनेजर से कहा कि लिखकर दें, इस पर मैनेजर ने लिखकर दे दिया कि सिक्के नहीं जमा कर पाएंगे। इसके बाद कैंट थाने में तहरीर दी। विकास ने कहा है कि जिलाधिकारी और एसएसपी के स्पष्ट निर्देश के बावजूद बैंक कर्मियों ने दस के सिक्के लेने से इन्कार कर दिया। इसलिए बैक कर्मियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाए। उधर, गाजीपुर जिले के करीमुदीनपुर थाना क्षेत्र के लट्ठूडीह गांव में लगने वाली सब्जी मंडी में दस रुपये के सिक्के को नकली बताने पर मारपीट हो गई।
एसएसपी निितन ितवारी ने कहा िक ‘यदि कोई भी व्यक्ति असली सिक्के लेने से आनाकानी करेगा, उसके खिलाफ भारतीय मुद्रा के अपमान का मामला दर्ज किया जाएगा। थाना प्रभारियों का आदेश दिया जा चुका है, शिथिलिता पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।’