फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: यूथ समिट में कथक की प्रस्तुति से जीत लिया दिल

विज्ञापन
विज्ञापन
सेंट जॉन्स मड़ौली में रविवार को आयोजित द इंडियन यूथ समिट में देश के विभिन्न जगहों से आए युवाओं ने हिस्सा लिया। विद्यालय और स्पिक मैके आउटरीच के संयुक्त तत्वाधान में चल रहे कार्यक्रम में बनारस घराने के कलाकार रुद्रशंकर मिश्र ने कथक की प्रस्तुति से सभी का दिल जीत लिया। कार्यक्रम में उत्तर भारत के विभिन्न स्कूलों से आए विद्यार्थियों को कथक नृत्यांगना स्व. सितारा देवी की नृत्य कलाओं की जानकारी दी गई। पं. रुद्र शंकर ने शिव स्तुति के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके बाद भजन जय शिव शंकर..., जय गंगाधर... की प्रस्तुति दी जो शिव की करुणा, विराटता और गंगाधर स्वरूप का मनोहारी वर्णन करती है। तबले पर उदय शंकर मिश्र, गायन में राघवेंद्र शर्मा, सारंगी पर अंकित मिश्रा ने संगत की। इस दौरान जिला विधिक सेवा प्राधिकरण वाराणसी (डीएलएसए) के सचिव राजीव मुकुल पांडेय, प्रधानाचार्य सुसाई राज ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान अहमद अजीज, स्पिक मैके के प्रदेश सचिव श्रेयस शुक्ला, कोषाध्यक्ष डॉ. शुभा सक्सेना, समन्वयक विभा सिंह, पवन सिंह आदि मौजूद रहे
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें