वाराणसी। अयोध्या में भगवान श्रीराम के मंदिर निर्माण के लिए चल रहे निधि संग्रह अभियान के तहत अस्सी क्षेत्र में लोगों ने दान दिया। बुधवार को अस्सी स्थित छोटा नागपुर वाटिका में आयोजित कार्यक्रम में आरएसएस के प्रांत प्रचारक रमेश ने आह्वान करते हुए कहा कि इस अभियान में प्रत्येक काशीवासी को बढ़चढ़ कर हिस्सा लेना चाहिए।
उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि जाति, धर्म से ऊपर उठकर मर्यादा पुरुषोतम भगवान श्री राम के मंदिर निर्माण में यथा शक्ति योगदान करें। इस दौरान संजीव मिश्रा ने एक लाख ग्याहर हजार, नरेंद्र राय ने एक लाख ग्यारह हजार, सुभाष सिंह एडवोकेट ने 25 हजार, अशोक पांडेय ने 25 हजार, मुकेश सिंह ने 22 हजार, संजय सिंह ने 21 हजार, शिवाकांत मिश्रा ने 21 हजार, हिमांशु ने 21 हजार, संदीप यादव ने 11 हजार, ऋषि शर्मा ने 11 हजार, रमन मिश्रा ने 11 हजार, निशिकांत दुबे ने पांच हजार का दान किया। इस दौरान नगर संघ चालक नवीन श्रीवास्तव, अभियान प्रमुख बीएस मणि, संयोजक सुधीर मिश्रा, अशोक पांडेय, मदन मिश्रा, समीर माथुर, संजय मिश्रा मौजूद रहे।
दान किए सात लाख रुपये
वाराणसी। चिरईगांव ब्लाक के बीकापुर न्याय पंचायत के मुडली के निवासी बसपा के पूर्व जोनल कोआर्डिनेटर डॉ. लक्ष्मीकांत ने श्रीराम मंदिर निर्माण केलिए सात लाख रुपये का दान किया। इस दौरान सीतारानी, बृजेश, आनंद, राहुल, श्रीनारायण एवं विनय मौजूद रहे।