फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: काशी की स्वर कोकिला को मिला पद्मश्री, पैर छूने के लिए झुकीं तो पीएम ने हाथ पकड़कर माथे पर लगाया

विज्ञापन
विज्ञापन
राष्ट्रपति भवन में पद्मश्री सम्मान लेने पहुंची काशी की स्वर कोकिला व एसिड अटैक सर्वाइवर प्रो. मंगला कपूर का हाथ पकड़कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने माथे पर रख लिया। जब प्रो. कपूर लोगों का हाथ जोड़े अभिवादन करते हुए आगे बढ़ीं और पीए मोदी के पास पहुंचते ही उनके पैर छूने के लिए झुकीं।
विज्ञापन

इस पर पीएम मोदी ने उनका हाथ पकड़ लिया और अपने माथे पर रखा। इस दाैरान मंगला कपूर ने पीएम मोदी का काशी के सांसद रहने का आभार भी जताया। इस दौरान पूरे भवन में बैठे मेहमानों और मंत्रियों की नजर इसी बातचीत के क्षण पर टिकी रही।
बचपन से साथ रहे भाई भी राष्ट्रपति भवन में थे : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने प्रो. मंगला कपूर को शिक्षा, भारतीय संस्कृति और समाज सेवा के क्षेत्र में किए गए कार्यों को लेकर पद्मश्री से सम्मानित किया। सम्मान पाने के दौरान बचपन से उनके साथ रह रहे उनके भाई और परिवार के लोग भी राष्ट्रपति भवन में मौजूद थे और तालियां बजाते दिखें।
विज्ञापन

कबीर के पदों पर करा चुकी हैं शोध : इसी साल जनवरी में पद्म सम्मानों की घोषणा में मंगला कपूर का नाम पद्श्री के तौर पर सामने आया था। वह बनारस के शिव प्रसाद नगर कॉलोनी में रहती हैं। वहीं बीएचयू के महिला महाविद्यालय में संगीत की प्रोफेसर रहीं। उन्होंने कबीरदास के पदों पर शोध कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें