फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी: बाबा विश्वनाथ की आरती

विज्ञापन
विज्ञापन
महाशिवरात्रि पर बाबा विश्वनाथ अनवरत 45 घंटे तक भक्तों के लिए जागेंगे। शिवभक्तों को महाशिवरात्रि पर बाबा विश्वनाथ के झांकी दर्शन होंगे। महाशिवरात्रि पर श्री काशी विश्वनाथ धाम में तैयारियाें को अंतिम रूप दिया जा रहा है। मंदिरों में आने वाली भीड़ को देखते हुए तैयारियां चल रही हैं।
विज्ञापन

महाशिवरात्रि के मद्देनजर श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में होने वाली नियमित आरती के समय में फेरबदल किए गए हैं। इन बदलावों में सुबह होने वाली मंगला आरती और दोपहर की भोग आरती के साथ ही महाशिवरात्रि पर रात्रि में होने वाली चार प्रहर की आरतियों का समय निर्धारित किया गया है।
मुख्य कार्यपालक अधिकारी सुनील कुमार वर्मा ने बताया कि सुबह 2:15 पर मंगला आरती की शुरुआत हो जाएगी और 3:15 बजे तक चलेगी। सुबह 3:30 बजे मंदिर के कपाट भक्तों के लिए खोले जाएंगे। वहीं मध्याह्न भोग आरती दोपहर 12 बजे शुरू होगी और 12:30 बजे तक चलेगी। आरती के दौरान आधे घंटे तक श्रद्धालुओं का गर्भगृह में प्रवेश बंद रहेगा। इसके बाद श्रद्धालु दोबारा दोपहर 12:30 बजे से बाबा विश्वनाथ के दर्शन कर सकेंगे।
विज्ञापन

---
शंख ध्वनि से रुक जाएगा मंदिर में प्रवेश
प्रथम प्रहर की आरती के लिए रात्रि 10:50 पर शंख ध्वनि के साथ झांकी दर्शन चलता रहेगा। इसके बाद गर्भगृह में सिर्फ मंदिर के पुजारियों का ही प्रवेश होगा और पूजा की तैयारियां शुरू हो जाएंगी। रात्रि 11 बजे से आरती शुरू होगी और रात्रि 12:30 पर आरती खत्म हो जाएगी। इस आरती में ही सप्तऋ षि आरती समाहित होगी। द्वितीय प्रहर की आरती के लिए 1:20 पर मंदिर बंद होगा। रात्रि 1:30 बजे आरती शुरू होगी और 2:30 बजे खत्म। तृतीय प्रहर की आरती प्रात: तीन बजे शुरू होकर 4:25 पर खत्म होगी। चतुर्थ प्रहर की आरती के लिए 4:55 से शुरुआत होगी और पांच बजे आरती की शुरुआत होकर सुबह 6:15 पर खत्म होगी। भक्तों को बाबा के झांकी दर्शन होंगे। इसके बाद बाबा विश्वनाथ 19 फरवरी को रात्रि में 11 बजे विश्राम करेंगे।
---
24 घंटे पहले ही बंद हो गई मंगला आरती के टिकट की बुकिंग
वाराणसी। महाशिवरात्रि पर बाबा की मंगला आरती में टिकट कटाने की मारामारी रही। श्रद्धालुओं के दबाव को देखते हुए मंदिर प्रशासन ने 24 घंटे पहले ही ऑनलाइन टिकट की बुकिंग बंद कर दी। महाशिवरात्रि पर मंगला आरती में हिस्सा लेने के लिए श्रद्धालुओं को दो हजार रुपये चुकाने पड़े। आम दिनों में मंगला आरती की बुकिंग 350 रुपये में होती है। श्री काशी विश्वनाथ मंदिर की वेबसाइट पर टिकटों की बुकिं ग का दबाव देखते हुए 24 घंटे पहले ही ऑनलाइन बुकिंग को रोक दिया गया। हेल्प डेस्क से भी मंगला आरती की बुकिंग को बंद कर दिया गया है। देर शाम तक ढाई सौ से अधिक टिकटों की बुकिंग हो गई थी।
----
ऐसे होगा प्रवेश और निकास
ढुंढिराज से आने वाले श्रद्धालु परिसर के पश्चिमी गेट से प्रवेश करके गर्भगृह के पश्चिमी द्वार से दर्शन करेंगे। पुन: चार नंबर गेट से निकासी हो जाएगी। सरस्वती फाटक से आने वाले श्रद्धालु यात्री सुविधा केंद्र दो से होते हुए परिसर के दक्षिणी बी गेट से प्रवेश करके गर्भगृह के दक्षिण द्वार से बाबा का दर्शन करेंगे और वापस उसी रास्ते से बाहर निकलेंगे। गंगा द्वार से आने वाले श्रद्धालु मंदिर परिसर के पूर्वी गेट से प्रवेश करके पूर्वी द्वार से दर्शन करेंगे और वापस उसी रास्ते से बाहर आएंगे। ज्ञानवापी गेट से आने वाले श्रद्धालु मंदिर परिसर के उत्तरी द्वार से प्रवेश करके उत्तरी द्वार से दर्शन करेंगे और गेट नंबर तीन से होते हुए कचौड़ी गली की तरफ निकल जाएंगे।
विज्ञापन

---
बरतें सावधानी
श्री काशी विश्वनाथ का दर्शन करने आने वाले श्रद्धालु अपने साथ बड़ा बैग, डिजिटल सामान, पेन और हेडफोन लेकर ना आएं। तंबाकू, पेन और कंघी भी प्रतिबंधित है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें