फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईआईटी बीएचयू में काशीयात्रा : पहले दिन सरोद वादन और ओडिसी नृत्य से सजी शाम

Thu, 19 Jan 2017 11:42 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
तीन दिनों तक डांस, म्यूजिक और रॉक बैंड की प्रस्तुतियां काशीयात्रा को बनाएंगी खास - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आईआईटी बीएचयू के 35वें सांस्कृतिक महोत्सव ‘काशीयात्रा 2017’ का आगाज गुरुवार को स्वतंत्रता भवन में शास्त्रीय कार्यक्रमों के साथ हुआ।
विज्ञापन

आधुनिकता और पारंपरिकता का मेल लिए इस काशीयात्रा के पहले दिन देबंजन भट्टाचार्य जी का सरोद वादन हुआ जो वहीं इटली की कलाकार एलियाना ने ओडिसी नृत्य से काशीयात्रा में एक अलग भी रंग भरा।
इसके पहले काशीयात्रा का औपचारिक उद्घाटन आईआईटी बीएचयू के निदेशक प्रो. राजीव संगल और एलआईसी के मंडल प्रबंधक सुधांशु शेखर ने किया। 
देबंजन भट्टाचार्य ने सरोद पर ध्रुपद धमार बजाकर सभागार में आईआईटियंस को मुग्ध किया।
उनके साथ पखावज पर अंकित और तबले पर रजनीश तिवारी ने संगत किया।
इनके बाद एलियाना ने ओडिसी नृत्य प्रस्तुत किया। उन्होंने शब्द स्वर पल्लवी ताल में ओडिसी नृत्य प्रस्तुत किया।
संगीत एवं मंच कला संकाय के विदिशा हाजरा ने गायन और अनन्या त्रिपाठी ने शास्त्रीय नृत्य पेश किया।

इस अवसर पर राजीव संगल ने कहा कि उत्सव की सफलता का पैमाना बड़े कलाकारों से नहीं छात्र-छात्राओं के परस्पर संबंध, अनुभव और सहयोग से है। डीन प्रो. एके मुखर्जी ने बताया कि काशीयात्रा ने एक लंबी दूरी तय की है। ये देश भर के छात्र-छात्राओं को एक सूत्र में बांधने का काम करता है।  
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

इजरायल का डीजे और स्वीडन का बैंड मचाएगा धमाल

पहले दिन सरोद वादन और ओडिसी नृत्य से सजी शाम - फोटो : अमर उजाला
कार्यक्रम से पहले स्वतंत्रता भवन में ही आयोजित प्रेसवार्ता में काशीयात्रा के चेयरमैन डॉ. केके सिंह ने बताया कि तीन दिवसीय इस फेस्ट में अलग अलग कार्यक्रम होंगे।
संयोजक कुमारेश साहा ने बताया कि कार्यक्रम में चार प्रोनाइट्स होंगे।
चार अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रम होंगे जिसमें इजराइल से डीजे इकोटिटो, स्वीडन के माइंडशिफ्ट मेटल बैंड आ रहे हैं।
मलेशिया के एबीटसी बीटबॉक्सर, हिंदी रॉक बैंड द लोकल ट्रेन, अद्वैत रॉक बैंड की प्रस्तुति होगी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें