फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi : सात साल में 66.65 करोड़ रुपये बढ़ी काशी विश्वनाथ मंदिर की आय, कॉरिडोर बनने के बाद हुआ इजाफा

Mon, 24 Jun 2024 05:30 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी

सार

सात साल पहले जो आय 20.14 कराेड़ रुपये थी, वह अब बढ़कर 86.79 करोड़ रुपये हो गई। इसी तरह श्रद्धालुओं की संख्या भी बढ़ी है।
विज्ञापन
श्री काशी विश्वनाथ धाम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

श्री काशी विश्वनाथ मंदिर की आय में रिकॉर्ड बढ़ोतरी हुई है। सात साल पहले जो आय 20.14 कराेड़ रुपये थी, वह अब बढ़कर 86.79 करोड़ रुपये हो गई। इसी तरह श्रद्धालुओं की संख्या भी बढ़ी है। करीब ढाई साल में ही 16.22 करोड़ श्रद्धालु दर्शन-पूजन कर चुके हैं। श्रद्धालुओं की संख्या में बढ़ोतरी काशी विश्वनाथ कॉरिडोर बनने के बाद हुई है।

विज्ञापन


श्री काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास के मुख्य कार्यपालक अधिकारी विश्व भूषण मिश्र ने बताया कि आय में मंदिर का चढ़ावा, दान, टिकट और परिसर में नवनिर्मित भवनों के किराये को शामिल किया गया है। धाम का लोकार्पण 13 दिसंबर 2021 को हुआ था। तब से मई, 2024 तक मंदिर में 16.22 करोड़ श्रद्धालु दर्शन-पूजन कर चुके हैं। 2017-18 मंदिर की आय 20.14 कराेड़ रुपये थी, वह 2023-24 में बढ़कर 86.79 करोड़ हो गई। पुरातन नगरी में दुनिया के हर कोने से श्रद्धालु आए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें