दान के दौरान भक्तों ने अलग-अलग उद्देश्य बताया है। सबसे ज्यादा 51 हजार रुपये सिद्धार्थ खन्ना ने भेजे, लेकिन वजह न बताकर सिर्फ अपना गोत्र बताया। वहीं, कई भक्तों ने एक रुपये देकर शांति की कामना की। किसी ने साल 2026 का पहला सोमवार तो किसी ने मन की शांति तो दूसरे ने बेटे की तत्काल शादी करने के लिए मनौतियां मांगी हैं।
इन भक्तों ने किए दान
- कृष्णा रॉव ने मन की शांति के लिए 600 रुपये दिए।
- रश्मिका ने लव मैरिज पर माता-पिता के राजी होने के लिए 101 रुपये दिए।
- एक भक्त ने 1000 रुपये दान कर लिखा कि पासपोर्ट को लेकर बहुत डर लग रहा है।
- सुचरिता ने सालाना दान के तहत 2001 रुपये दिए।
- अक्षत शुक्ला ने मददगारों के लिए 2317 रुपये भेजे।
- एसके गुप्ता एंड फैमिली ने बाबा के शृंगार के लिए 500 रुपये दिए।
- सुमित कुमार ने सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण के लिए 501 रुपये दिए।
- लव मैरिज के लिए 1000 रुपये भी दान में आए।