फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kashi Vishwanath: अब विश्वनाथ धाम क्षेत्र में 24 घंटे होगी सफाई, गंगा घाटों पर हर 50 मीटर पर लगेंगे डस्टबिन

Sat, 23 Nov 2024 08:04 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Swachh Survey 2024 : स्वच्छ सर्वेक्षण में बेहतर रैंकिंग के लिए काशी में तैयारियां शुरू हो गई हैं। इसी क्रम में अब विश्वनाथ मंदिर के आसपास के क्षेत्रों में 24 घंटे सफाई होगी। वहीं गंगा घाटों पर  हर 50 मीटर पर डस्टबिन लगेंगे। 
विज्ञापन
kashi vishwanath dham - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

स्वच्छ सर्वेक्षण में बेहतर रैंकिंग के लिए अब विश्वनाथ मंदिर के आसपास के क्षेत्रों में 24 घंटे सफाई होगी। इसके लिए तीन शिफ्ट में ड्रेस में तैनात सफाईकर्मी काम करेंगे। साथ ही गंगा घाटों पर हर 50 मीटर पर डस्टबिन लगाए जाएंगे। व्यवसायिक क्षेत्रों में दो-दो डस्टबिन स्थापित होंगे। यह निर्देश शुक्रवार को नगर निगम में हुई बैठक में नगर आयुक्त अक्षत वर्मा ने दिए।

विज्ञापन


बैठक में नगर आयुक्त ने कहा कि स्वच्छ सर्वेक्षण में बेहतर रैंकिंग के लिए बेहतर उपाय किए जाएंगे। घर-घर से निकलने वाले कूड़े को अलग कराएं। 8-8 घंटे की ड्यूटी लगाकर मंदिर क्षेत्र की सफाई कराएं। जिनकी ड्यूटी लगाई जाए वे नियमित चक्रमण करते रहें। जहां भी कूड़ा दिखाई दे, तत्काल उसे साफ कराएं। नगर में सभी व्यवसायिक क्षेत्रों में दो-दो डस्टबिन लगाए जाएं। डस्टबिन से कूड़े का निस्तारण नियमित कराया जाए। डस्टबिन की धुलाई भी की जाए।

उन्होंने मुख्य अभियंता को निर्देशित किया कि चिह्नित 56 नालों पर जाली लगाने का कार्य तत्काल पूर्ण कराएं। नगर में संचालित तीन एमआरएफ सेंटर को व्यवस्थित संचालित किया जाए। होप संस्था की ओर से बेकार कपड़ों से बनाए जा रहे झोले का प्रचार-प्रसार किया जाए। जिससे प्रतिबंधित प्लास्टिक का प्रयोग कम किया जा सके। नगर आयुक्त ने सफाई कर्मचारियों को सरकार से दी जा रही योजनाओं से आच्छादित करने के निर्देश दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रैग पिकर्स का डेटा तैयार कर जारी होगा पहचान पत्र

नगर आयुक्त ने शहर में रैग पिकर्स (कचरा बीनने वाले) का डाटा तैयार करने एवं उन्हें पहचान पत्र देने के निर्देश दिए गए। नगर में स्थापित सभी सार्वजनिक शौचालयों व सामुदायिक शौचालयों में स्वच्छ सर्वेक्षण में जारी टूलकिट के आधार पर मानकों को पूरा कराएं। सभी सार्वजनिक मूत्रालयों में सफाई के लिए पानी की व्यवस्था कराएं।

हटेंगे आउटसोर्सिंग पर तैनात सुपरवाइजर
नगर आयुक्त ने कहा कि आउटसोर्सिंग के माध्यम से कार्यरत कार्मिक जो सुपरवाइजर का कार्य देख रहे हैं। उन्हें तत्काल हटाया जाए। उनके स्थान पर स्थायी कर्मियों को सुपरवाइजर के पद पर रखने की कार्रवाई की जाए। महाप्रबंधक जलकल को सीवर में जोड़ने, सोकपिट बनाने के लिए मुख्य अभियंता को निर्देशित किया गया। स्वच्छता के प्रति वार्डवार जागरूकता अभियान चलाएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें