फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kashi Vishwanath Mandir: 10 लाख श्रद्धालु पहुंचे विश्वनाथ धाम, बांस-बल्ली के ऊपर चढ़कर निकले श्रद्धालु

Fri, 14 Feb 2025 07:55 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi Latest News: काशी विश्वनाथ धाम में भक्तों की संख्या दिन-ब-दिन बढ़ रही है। बृहस्पतिवार को 10 लाख भक्तों ने बाबा के दरबार में हाजिरी लगाई।इस दौरान भीड़ बढ़ने पर श्रद्धालु गोदौलिया पर बांस-बल्ली के ऊपर चढ़कर निकले। 
विज्ञापन
काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

काशी विश्वनाथ मंदिर में बृहस्पतिवार को महाकुंभ के पलट प्रवाह का असर कुछ ऐसा रहा कि पहली बार श्रद्धालुओं की पांच किलोमीटर लंबी लाइन लग गई। देर रात तक 10 लाख श्रद्धालुओं ने दर्शन कर दिए। सड़कों पर 5-5 किलोमीटर लंबी डबल लाइनें लगातार 20 घंटे तक लगी रहीं। गोदौलिया पर लाइनों में खड़े श्रद्धालु भीड़ से परेशान होकर बांस-बल्ली के ऊपर चढ़कर बाहर निकल गए।

विज्ञापन


उधर, महाकुंभ से लौटे अलग-अलग राज्यों के हजारों संतों ने हर-हर महादेव के जयघोष के साथ बाबा विश्वनाथ के झांकी दर्शन किए और कहा कि उन्हें बहुत सुकून मिला और पवित्रता का अनुभव हुआ। ये देश का बहुत बड़ा वंदनीय स्थान है।

चारों प्रहर की आरती के दौरान कॉरिडोर कतारबद्ध श्रद्धालुओं के जयघोष से गूंजता रहा।दूसरी ओर 6 से 7 घंटे तक लाइन में लगे रहने के बाद श्रद्धालु बाबा विश्वनाथ के गेट नंबर 4 से मंदिर में कड़ी सुरक्षा के बीच प्रवेश कर रहे थे। झांकी दर्शन के दौरान सेवादार भक्तों की लाइन को तेजी से आगे बढ़ा रहे थे। हाथ से धक्का मारकर आगे करते रहे।

विज्ञापन

मालवीय मार्केट पर चार जिग-जैग

काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु - फोटो : अमर उजाला
बाबा विश्वनाथ के श्रद्धालुओं की सबसे बड़ी लाइन मैदागिन और गोदौलिया की ओर रही। पहली बार ऐसा देखा गया कि श्रद्धालुओं की लाइन मैदागिन से आगे चलकर कोतवाली पहुंची। वहां से घूमकर मालवीय मार्केट पर चार जिग-जैग से होते हुए अग्रसेन कन्या इंटर कॉलेज तक और वहां से विश्वनाथ मंदिर तक डबल लाइन लगी रही। वहीं, दूसरी लाइन गंगा द्वार और बांसफाटक की भी लाइन दशाश्वमेध घाट तक लगी रही। इस दौरान तेज धूप से भक्तों की हालत खराब हो गई। कई भक्त तो लाइन को छोड़कर हट गए। वहीं कुछ मंदिर दरबार के सामने पहुंचकर हिम्मत छोड़ दिए और वापस होटल चल दिए।
विज्ञापन

बल्ली टूटने से श्रद्धालुओं के दबने की अफवाह उड़ी

काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु - फोटो : अमर उजाला
बंगाली टोला में बल्ली टूटने से श्रद्धालुओं के दबने की अफवाह उड़ी। इसे पुलिस ने पूरी तरह से निराधार बताया। कहा कि अफवाह फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। मिली जानकारी के अनुसार, पांडेय हवेली से घाट जाने वाले रास्ते पर एक मोटी बल्ली लगाकर भीड़ को नियंत्रित किया जा रहा था। 5-7 पुलिसकर्मियों संग इलाके के लोग भी व्यवस्था संभाल रहे थे। भीड़ का दबाव इतना जबरदस्त था कि धक्का-मुक्की के बीच बल्ली बीच से टूट गई और पुलिसकर्मियों समेत कुछ स्थानीय लोग गिर पड़े। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे एडीसीपी सरवणन टी ने कहा कि सोशल मीडिया पर वायरल भगदड़ संबंधी समाचार गलत है। वहां पर स्थितियां सामान्य ही थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें