फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fog Alert: भोर में आने वाली काशी विश्वनाथ दोपहर बाद स्टेशन पहुंची, यात्रियों को परेशानी; ये गाड़ियां लेट

Thu, 18 Dec 2025 06:12 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Fog Alert UP: कोहरे का असर ट्रेनों और बस यात्राओं पर भी पड़ने लगा है। यात्रियों को इस कारण काफी परेशानियां हो रही हैं। रेलवे स्टेशन के वेटिंग हाॅल में यात्रियों को अपने गाड़ियों का इंतजार करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
कोहरे के बीच ट्रेन। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Varanasi News: कोहरे की वजह से ट्रेनों की लेटलतीफी जारी है। सबसे अधिक असर दिल्ली, मुंबई से आने वाली ट्रेनों में दिख रहा है। कोहरे ने इस कदर ट्रेनों की रफ्तार कम की है कि वंदेभारत, राजधानी एक्सप्रेस से लेकर सामान्य एक्सप्रेस भी देरी से वाराणसी स्टेशन पर पहुंच रही है। बुधवार को नई दिल्ली से आने वाली काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस भी 10 घंटे लेट हो गई। सुबह 4.40 बजे बनारस आने वाली यह ट्रेन दोपहर बाद 2.40 बजे पहुंची।

विज्ञापन


रेलवे की ओर से ट्रेनों में कोहरे का असर कम कर नियमित संचालन के लिए कई उपकरण लगवाए गए हैं। इसके बाद भी ट्रेनों की लेटलतीफी जारी है। पिछले पांच दिन से हर दि वंदेभारत जैसी स्पेशल ट्रेनें भी 5 से 9 घंटे तक देरी से आ रही हैं। बुधवार को भी कई ट्रेनों के लेट होने की वजह से यात्रियों को परेशान होना पड़ रहा है।

विज्ञापन

ये ट्रेनें हो गई लेट
  • 20504 डिब्रूगढ़ राजधानी एक्सप्रेस रात 10.50 बजे की जगह 1 घंटे की देरी से 11.50 बजे पहुंची।
  • 22436 वंदेभारत एक्सप्रेस दोपहर 2 बजे की जगह 2 घंटा 50 मिनट देरी से शाम 4.50 बजे पहुंची।
  • 15128 काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस सुबह 4.40 की जगह 10 घंटे लेट होकर दोपहर 2.40 बजे वाराणसी स्टेशन पर आई।
  • 12392 श्रमजीवी एक्सप्रेस सुबह 2.35 की जगह 8 घंटे की देरी से 10.35 बजे पहुंची।
  • 12560 शिवगंगा एक्सप्रेस सुबह 6.10 बजे की जगह 50 मिनट की देरी से सुबह 7 बजे बनारस स्टेशन पहुंची।
  • 12562 स्वतंत्रता सेनानी सुपरफास्ट एक्सप्रेस सुबह 8.05 की जगह 2.45 मिनट देरी से 10.50 बजे वाराणसी पर आई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें